नौवारी साड़ी..माथा पट्टी....नथ..मराठी मुल्गी बन श्रेणु ने जीता दिल, हल्दी सेरेमनी में होने वाले दुल्हे संग स्कूटर पर एक्ट्रेस ने मारी धांसू एंट्री

12/20/2023 6:43:47 PM


मुंबई: टीवी एक्ट्रेस श्रेणु पारेख 21 दिसंबर, 2023 को अपने प्यार अक्षय म्हात्रे संग सात फेरे लेंगी। श्रेणु अपने होम टाउन  वडोदरा में शादी रचाएंगी। बीते दिनों ही कपल की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुईं।

PunjabKesari

वहीं आज कपल की हल्दी सेरेमनी थी जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हल्दी सेरेमनी में Bride To Be ने अपने होने वाले दुल्हे संग स्कूटर पर एंट्री की। इस दौरान श्रेणु जहां स्कूटर चला रही थीं। वहीं अक्षय उनके पीछे बैठे थे। 

PunjabKesari

हल्दी समारोह के लिए, श्रेणु और अक्षय ने ग्रीन आउटफिट में ट्विनिंग की। श्रेणु ग्रीन कलर की नौवारी साड़ी में खूब जच रही हैं। उन्होंने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पेयर किया था। दो नेकपीस, मैचिंग झुमके, माथा पट्टी, नथ और चूड़ियां श्रेणु के लुक को पूरा कर रहे थे।

PunjabKesari

अर्धचंद्राकार बिंदी के साथ सूक्ष्म मेकअप उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। मराठी मुल्गी बनी श्रेणु ने हर किसी का दिल चुरा लिया।दूसरी ओर अक्षय एक प्रिंट वाले बॉर्डर से सजे दोशाला और पैंट के साथ कुर्ते में बहुत अच्छे लग रहे थे। देखें वीडियोज और तस्वीरें 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @shrenu.maya

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @shrenu.maya

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @shrenu.maya

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @shrenu.maya


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News