गूगल में काम कर चुकी बोनी कपूर की बड़ी बेटी, अंशुला के बाॅलीवुड डेब्यू पर पापा बोले- ''वह अपने चैरिटी प्रोजेक्ट में अच्छा कर रही है''

4/21/2022 1:53:11 PM

मुंबई. प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर फिल्मों में काम कर रही है। वहीं दूसरी बेटी खुशी कपूर बहुत जल्द फिल्म Archies से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही है, लेकिन बोनी की एक बेटी अंशुला कपूर फिल्मी दुनिया से दूर है। अंशुला बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर की बेटी है। अंशुला एक अलग फील्ड में अपना नाम कमा रही है। हाल ही में खबरें आईं थी कि बोनी बेटी अंशुला को लॉन्च करने जा रहे हैं लेकिन ये सच नहीं है। बोनी ने हाल ही में इस बारे में बात की है।

PunjabKesari
बोनी ने कहा- 'अंशुला बहुत ही ब्राइट हैं। वह अपने चैरिटी के प्रोजेक्ट और अन्य चीजों में बहुत अच्छा कर रही हैं।' रिपोर्ट्स के अनुसार, अंशुला कपूर गूगल में काम कर चुकी हैं।

PunjabKesari
बता दें अंशुला गूगल में AdWords Representative के तौर पर काम करती थीं। हालांकि उन्होंने 5 महीने बाद ही नौकरी छोड़ दी थी। बाद में अंशुला ने ऋतिक रोशन के एचआरएक्स प्रोडक्शन हाउस में मैनेजर के तौर पर काम किया था। अंशुला अब सोशल वर्क करती हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, वह Fankind की फाउंडर है। इसके जरिए वह सिलेब्रिटीज से जुड़े अनुभव फैंस के साथ शेयर करती हैं और उससे होने वाली कमाई चैरिटी में जाती है।

PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें अंशुला ने अपने काफी वजन कम किया है। अंशुला ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मशन की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अंशुला के बॉडी ट्रांसफॉर्मशन को देख कर फैंस ने कयास लगाए थे कि वह जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News