अमिताभ बच्चन ने मुंबई में खरीदी नई प्रॉपर्टी, शादी के बाद सोनाक्षी को पति से मिला करोड़ों का गिफ्ट..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

6/26/2024 6:20:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अमिताभ बच्चन ने मुंबई में नई प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसमें 60 करोड़ रुपए के तीन ऑफिस यूनिट्स शामिल हैं। एक्टर ने यह प्रॉपर्टी वीर सावरकर सिग्नेचर बिल्डिंग में खरीदी है, जो मुंबई के पॉश एरिया अंधेरी वीरा देसाई रोड पर मौजूद है। वहीं, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सुसराल पहुंचने के बाद सोनाक्षी सिन्हा को जहीर ने तोहफे में व्हाइट कलर की BMW i7 इलेक्ट्रिक गाड़ी कार गिफ्ट की है। इस कार की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

टीवी का फेमस कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी बहुत जल्द माता-पिता बनने जा रहे हैं। युविका चौधरी प्रेगनेंट हैं और प्रिंस नरूला ने एक प्यार भरा पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। 

अमिताभ बच्चन ने मुंबई में खरीदी नई प्रॉपर्टी, 60 करोड़ रुपए का किया भुगतान

एक्टर अमिताभ बच्चन ने मुंबई में नई प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसमें 60 करोड़ रुपए के तीन ऑफिस यूनिट्स शामिल हैं। एक्टर ने यह प्रॉपर्टी वीर सावरकर सिग्नेचर बिल्डिंग में खरीदी है, जो मुंबई के पॉश एरिया अंधेरी वीरा देसाई रोड पर मौजूद है। फ्लोरटैप.कॉम की रिपोर्ट के डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, अमिताभ ने इन तीनों ऑफिस यूनिट्स के लिए 59.58 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जिसका कुल एरिया 8,429 स्क्वायर फुट बताया गया है।

 

शादी के बाद पति जहीर इकबाल ने सोनाक्षी सिन्हा को गिफ्ट की नई BMW

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को कोर्ट मैरिज कर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से पति-पत्नी बन चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुसराल पहुंचने के बाद सोनाक्षी को जहीर ने तोहफे में व्हाइट कलर की BMW i7 इलेक्ट्रिक गाड़ी कार गिफ्ट की है। इस कार की कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस कार में बैठी हुए नजर आ रही है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को नहीं किया बर्थडे विश 

एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर एक्टर को फैंस और स्टार्स ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं, लेकिन गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन को विश नहीं किया है। इसी बीच मलाइका ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

 

पृथ्वीराज सुकुमारन ने खरीदी नई Porsche 911 GT3, एक्टर ने पत्नी के साथ ली कार की डिलीवरी  


एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने नई Porsche 911 GT3 कार खरीदी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गाड़ी की कीमत 2.75 करोड़ रुपये है। एक्टर द्वारा कार की डिलीवरी लेते हुए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

 
जहीर संग शादी करने पर ट्रोल करने वालों को सोनाक्षी सिन्हा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बाद लगातार ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। लोग उन्हें मुस्लिम धर्म में शादी करने को लेकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं और कई तो उन्हें बिहार में न घुसने तक की धमकी भी दे चुके हैं। इन सबके बीच हाल ही में सोनाक्षी ने एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

 

बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल न होने को लेकर कुश ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग कोर्ट मैरिज कर ली है। कपल की कोर्ट मैरिज कई हिंदू रीति रीवाजों के साथ संपन्न हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। कपल की शादी में उनके फ्रेंड्स और मम्मी-पापा संग नजर आए, लेकिन सोनाक्षी के भाई लव और कुश कहीं दिखाई नहीं दिए। ऐसे में लोगों का कहना था कि सोनाक्षी और जहीर की शादी से एक्ट्रेस के दोनों भाई नाखुश है और वो इसका हिस्सा नहीं बने। अब वेडिंग के दो दिन बाद कुश ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

 

महाराष्ट्र के सीएम को बेटे की शादी का न्योता देने पहुंचे मुकेश अंबानी
 

देश के जाने माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर से जल्द ही बैंड बाजा बारात निकलेगी। मुकेश के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को मंगेतर राधिका मर्चेंट संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी की तैयारियों जोरों पर हैं। शादी के कार्ड बंटने शुरू हो गए हैं। हाल ही में अंबानी फैमिली महाराष्ट्र के सीएम को शादी का निमंत्रण देने पहुंची।

 

अक्षय की एकेडमी से ट्रेनिंग लेने वालों की लगी सरकारी नौकरी 

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार एक्टर अक्षय कुमार ने सिर्फ एक्टिंग की दुनिया में ही एक्टिव है, बल्कि उनकी दिमाग कई और दौड़ता है। कराटे में सिक्स्थ डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके एक्टर ने मुंबई में अपनी मार्शल आर्ट्स और कुडो की एकेडमी भी खोली है। उनकी इस एकेडमी का हिस्सा अब तक कई लोग बन चुके हैं, जिसे लेकर एक्ट दिल से बेहद खुश हैं। ऐसे में अक्षय ने एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है।

मेरे नंबर 1 को जन्मदिन की शुभकामनाएं..अर्जुन कपूर के लिए बहन अशुंला का खास पोस्ट 

एक्टर अर्जून कपूर ने 26 जून को अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस से लेकर स्टार्स तक उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। वहीं एक्टर की बहन अंशुला कपूर ने खास अंदाज में अपने भाई को जन्मदिन की बधाई दी हैं और लंबा चोड़ा पोस्ट लिखा है, जो सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News