लोहड़ी पर झूम उठा बॉलीवुड, कुछ यूं दी फैंस को शुभकामनाएं
1/13/2019 1:28:18 PM
मुंबई: लोहड़ी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ट्विटर पर भी सुबह से लगातार #HappyLohri ट्रेंड कर रहा है। वैसे तो ये त्यौहार पंजाबीयों द्वारा खासतौर पर मनाया जाता है, लेकिन बॉलीवुड स्टार्स का भी इस त्यौहार से खास नाता रहा है। दरअसल, बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें लोहड़ी के उत्सव को फिल्माया गया है। वहीं अब लोहड़ी के खास मौके पर स्टार्स ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां दी हैं।
T 3057 - सूर्य के उत्तरायण होने पर मौसम बदलने लगता है और देश के अनेक हिस्सों में लोग नई फसल का उत्सव मनाते है। इस अवसर पर लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, भोगली बिहु, पोंगल, उत्तरायणी और पौष पर्व की बधाई और शुभकामनाएं
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) January 13, 2019
Happy Lohri, Pongal , Bihu, Makar Sankranti 🙏🙏🙏❤️ pic.twitter.com/dH9k87OOoH
महानायक अमिताभ बच्चन ने फैंस को बधाई देते हुए लिखा सूर्य के उत्तरायण होने पर मौसम बदलने लगता है और देश के अनेक हिस्सों में लोग नई फसल का उत्सव मनाते है। इस अवसर पर लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, भोगली बिहु, पोंगल, उत्तरायणी और पौष पर्व की बधाई और शुभकामनाएं।
Wish u all a very happy lohrri.. khayo piyo aish karo mittro, dil par kise da dukhayo na. 🤗 love u all 😙😙😙
— KAPIL (@KapilSharmaK9) January 13, 2019
वहीं, कॉमेडियन कपिल शर्मा के लिए लोहड़ी बेहद खास है, क्योंकि गिन्नी चतरथ संग 12 दिसंबर को शादी के बाद ये उनकी पहली लोहड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को को खुशियां मनाने का संदेश दिया।
May this Lohri bring lots of love, laughter and joy in your home!! #HappyLohri everyone 🔥 pic.twitter.com/WoeqWcoYYY
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 13, 2019
वहीं, बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी प्रशंसकों को लोहड़ी के पर्व पर खास संदेश देते हुए लिखा यह लोहड़ी बहुत आपके घरों में बहुत सारा प्यार, हँसी और खुशी लेकर आए। #HappyLohri सभी को..
Wishing you all a very #HappyLohri 😊
— Kajal Aggarwal (@MsKajalAggarwal) January 13, 2019
May the warmth of this festival fill your home & heart with eternal joy❤ pic.twitter.com/LURsahEwMc
वहींं, एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी अपने फैंस को लोहड़ी की बधाई देते हुए लिखा आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं #HappyLohri...इस पर्व की गर्माहट आपके घर और हृदय को अनंत आनंद से भर दे।
A day of many festivals. Wishing you all #HappyLohri, #HappyPongal, #MakarSankranti, #Pongal, #Uttrayan and #Bihu. #SundayMotivation #Lohri2019
— WHY Emraan Hashmi (@emraanhashmi) January 13, 2019
वहीं, ए्क्टर इमरान हाशमी ने ट्वीट कर फैंस लोहड़ी, पोंगल, मकर संक्रांति, उत्तरायणी और पौष पर्व की बधाई देते हुए लिखा कई त्योहारों का एक दिन।
Wishing you all #HappyLohri #HappyMakarSankranti #HappyPongal. Love, peace and happiness always.🙏😍 pic.twitter.com/D5CB8WJYRa
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 13, 2019
वहीं, अनुपम खेर ने फैंस को लोहड़ी, पोंगल, मकर संक्रांति,की बधाई देते हुए लिखा प्यार, शांति और खुशी हमेशा।
Greetings to everyone on Lohri. May this festival fill our lives with peace, prosperity and bountiful of happiness. #HappyLohri! pic.twitter.com/ofIO54gEY6
— Smriti Z Irani (@smritiirani) January 13, 2019
वहीं, टीवी एक्ट्रेस और टेक्सटाइल मिनिस्टर स्मृति इरानी ने भी फैंस को लोहड़ी की बधाई देते हुए लिखा सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं। यह त्यौहार हमारे जीवन को शांति, समृद्धि और खुशियों से भर दे।