Photo : ऐश्वर्या के पिता कृष्णराज राय को श्रद्धांजलि देते दिखा बच्चन परिवार

3/21/2017 8:47:47 PM

मुंबई: बॉलीवुुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। वे कई दिनों से इसी अस्पताल में भर्ती थे। लेफ्टीनेंट जनरल वी. रविशंकर के अनुसार राय का लीलावती अस्पताल में ईलाज चल रहा था, उन्हें लिम्फोमा बिमारी थी।

कृष्णराज राय को श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म जगत के सितारों पहुंचे। गौरतलब है कि इलाज के दौरान ऐश्वर्या राय ने उनकी देखभाल में कोई कसर नही छोड़ी। पूरा बच्चन परिवार उनकी देखरेख में जुटा था। दरअसल, कृष्णराज का कुछ समय पहले कैंसर का ऑपरेशन हुआ था जो सफल भी हो गया था, लेकिन कुछ समय बाद डॉक्टर्स को पता चला कि कैंसर उनके दिमाग तक पहुंच गया है।

बच्चन परिवार पूरी तरह सदमे में था। इस साल उन्होंने होली भी नहीं मनाई थी। राय परिवार में ऐश्वर्या के अलावा कृष्णराज की पत्नी वृंदा, बेटा आदित्य राय हैं। अंतिम संस्कार की सारी रस्में बेटे आदित्य ने ही पूरी की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News