Tokyo Olympics: नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, खुशी से झूमे स्टार्स बोले- ''ये भारतीय सीना गर्व से चौड़ा हो गया''

8/8/2021 7:58:13 AM

मुंबई: टोक्यो ओलंपिक 2020 में शनिवार का दिन (7 अगस्त) भारत के लिए काफी खुशियों से भरा रहा है। पहले पहलवान बजरंग पुनिया ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दिल जीता। वहीं नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। इसी के साथ नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है।

PunjabKesari

ये जीत सिर्फ नीरज चोपड़ा की ही नहीं बल्कि पुरे हिंदुस्तान की हुई है। पहला गोल्ड जीतने के बाद पूरा देश जश्न मना रहा हैं।  नीरज चोपड़ा की जीत पर भारतवासी उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

PunjabKesari

एक्टर अभिषेक बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर नीरज चोपड़ा की एक फोटो शेयर की हैं और लिखा है-' बधाई हो'

 

PunjabKesari

अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा- 'नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में आपकी जीत पर बधाई। आपको और अधिक शक्ति! आपने अपने माता-पिता और भारत के ध्वज को गौरवान्वित किया है। मैं आपको बता नहीं सकता कि मैं कितना खुश हूं। यह कमाल का है।' 

PunjabKesari


एक्टर सुनील ग्रोवर ने ट्वीट कर लिखा- 'नीरज नाम है मेरा, नीरज चोपड़ा।'

PunjabKesari

अक्षय कुमार ने भी नीजर चोपड़ा का बधाई दी है उन्होंने लिखा- 'यह एक स्वर्ण प्रथम स्थान पदक है। हार्दिक बधाई नीरज चोपड़ा इतिहास रचने पर। आप खुशी के एक अरब आँसू के लिए जिम्मेदार हैं। बहुत बढ़िया। '

PunjabKesari
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रौनत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीरज चोपड़ा की एक तस्वीर शेयर कर लिखा है- 'क्या बोलू नीरज निशब्द हूं मैं, धन्य हैं तुम्हारें माता-पिता और देश।' इसके अलावा तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, राहुल बोस, मधुर भंडारकर, विकी भगनानी, हेमा मालिनी, मिनिषा लांबा, नेहा धूपिया, मंदिरा बेदी, अनिल कपूर सहित तमाम सेलेब्स ने बधाई दी है। देखें स्टार्स के ट्वीट और पोस्ट.

PunjabKesari

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)

 

 
 
 

बता दें कि ओलंपिक में यह भारत का 7वां मेडल भी है। नीरज चोपड़ा इंडिविजुअल स्पोर्ट में गोल्ड जीतने वाले शूटर अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे ऐथलीट बन गए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News