शादी के बाद पहला Valentine day मनाएंगे ये कपल, एक तो पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट

2/13/2019 6:22:17 PM

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में लव मैरिज बहुत ही कॉमन बात है, हर कपल किसी न किसी सेट पर अपने को-स्टार के साथ प्यार कर बैठता है। वहीं, दुनियाभर में इस समय वेलेंटाइन वीक की धूम चल रही है। बीता  2018 शादियों का साल रहा। अभ तक इन शादियों को 1 साल भी नही हुआ है और वहीं ये कपल वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो आइए डालते हैं इन जोड़ियों पर एक नजर...

PunjabKesari

सोनम कपूर-आनंद आहुजा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम बीते वर्ष (2018) मई में बॉयफ्रेंड आनंद के साथ शादी के बंधन में बंधी। इनकी शादी को 1 साल होने वाला है लेकिन इनका प्यार बिल्कुल कम नही हुआ है। प्यार का ये दिन भी ये किसी स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करेंगे। उम्मीद है कि प्यार का ये दिन सोनम और आनंद स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट करेंगे।

PunjabKesari


नेहा धूपिया-अंगद बेदी

10 मई 2018 को नेहा ने गुपचुप तरीके से बॉयफ्रेंड अंगद संग शादी कर सबको चौंका दिया था। बता दें कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी जिसके बाद दोनों ने जल्द शादी करने का फैसला ले लिया था। शादी के 6 महीने बाद उनकी बेटी मेहर का जन्म हुआ। शादी के बाद ये कपल बेटी संग अपना वैलेंटाइन मनाएंगे। 

PunjabKesari

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह 

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल में से एक दीपिका और रणवीर ने बीते साल 2018 नवंबर में सात फेरे ले लिए। दीपवीर ने इटली जाकर शादी की थी। शादी के बाद दोनों का यह पहला वैलेंटाइन डे हैं।

PunjabKesari

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस 

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका ने भी साल 2018 दिसंबर में अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ आलीशान तरीके से शादी की थी। शादी के बाद ये कपल क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ जाता है। बता दें कि शादी के बाद प्रियंका और निक अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाएंगे। 

PunjabKesari

युविका चौधरी-प्रिंस नरुला 

फिल्म 'ओम शांति ओम' मे काम कर चुकीं युविका ने बॉयफ्रेंड प्रिंस से 11 अक्टूबर 2018 को शादी की थी।दोनों एक-दूजे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। प्रिंस और युविका ने सिक्ख रीति-रिवाज से की। इनकी शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। प्रिंस नरूला मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के विनर भी रह चुके हैं। शादी के बाद प्रिंस और नरुला पहला वैलेंटाइन डे मनाएंगे। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News