बॉलीवुड के ये 4 एक्टर पत्नी को छोड़कर अकेले बच्‍चों के साथ बिता रहे हैं अपनी जिंदगी

10/7/2018 1:12:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जो शादी कर चुके हैं और पेरेंट्स बन चुके हैं। वहीं कुछ एेसे स्टार्स भी हैं जो बच्चों के पैदा होने के बाद एक दूसरे से अलग हो गए। 
इंडस्ट्री में बहुत कम सितारे हैं जिनका प्यार सफल हो पाया है। वहीं बॉलीवुड के एेसे पॉपुलर एक्टर हैं जो पत्नी से तलाक लेकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। आज हम आपको एेसे ही 5 स्टार्स के बारे में बताएंगे जो एक्ट्रेस पत्नी से तलाक लेने के बाद अपने बच्चों के साथ जीवन बिता रहे हैं। 

 

PunjabKesari


1. ऋतिक रोशन

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन साल 2000 में सुजैन खान के साथ शादी के बंधम में बंधे थे। शादी के बाद दोनों ही दो बेटों के पेरेंट्स बने थे, लेकिन इस कपल ने साल 2014 को तलाक ले लिया। हालांकि सुजैन से तलाक के बाद ऋतिक ने अब तक दूसरी शादी नहीं की है और अपने दोनों बेटों के साथ काफी एंजॉय करते नजर आते हैं। तलाक के बाद भी इस कपल ने अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं आने दी है। अक्सर दोनों अपने बेटों के साथ वैकेशन एंजॉय करते हुए नजर आते हैं। 

PunjabKesari

 

2 . अरबाज़ खान

सलमान खान के भाई अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से 1998 में शादी की। वहीं  2017 में यह जोड़ी एक दूसरे से जुदा हो गई थी। मलाइका से तलाक लेने के बाद अरबाज ने बेटे अरहान की बहुत अच्छे तरीके से परवरिश की। हालांकि मलाइका को अक्सर अपने बेटे के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया जाता है। इसके अलावा अरबाज इन दिनों जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। 

 

PunjabKesari

3 . अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी। आपसी सहमती से दोनों ने इसी साल तलाक लिया है। दोनों की दो बेटियां माइरा और माहिका हैं। दोनों ने तलाक के बाद भी अपने बेटियों की परवरिश में कोई कमी नहीं आने दी है। बताया जा है कि अर्जुन इन दिनों अपनी दोनों बेटियों के साथ अलग रह रहे हैं। 

PunjabKesari


4 . फरहान अख्तर

पॉपुलर एक्टर फरहान अख्तर ने साल 2000 में अधुना भबानी से शादी की थी। पिछले साल ही दोनों का तलाक हो गया। इन दिनों फरहान अपने दो बच्चो के साथ अकेले जीवन बिता रहे हैं। 


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News