कभी संपत्ति बेचकर शशि कपूर को उतारना पड़ा था कर्ज, जिगरी दोस्त तक नहीं कर पाए थे मदद

3/18/2018 10:38:49 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर की आज 80वीं बर्थ एनिवर्सरी हैं। हिंदे सिनेमा के भीष्म पितामह माने जाने वाले पृथ्वीराज कपूर के इस परिवार का सिनेमा के प्रति योगदान से दुनिया वाकिफ है। इसी परिवार में 18 मार्च 1938 को शशि कपूर का जन्म हुआ। अपने भाइयों में वे सबसे छोटे थे इसलिए प्यार से बड़े भाई शम्मी कपूर, शशि को शाशा पुकारते थे। पिता और भाइयों को देखते हुए शशि ने भी अभिनेता बनने की ठानी। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर ने शशि को खुद अपना सफर तय करने को कहा। बाल कलाकार के रूप में शशि ने आग (1948), आवारा (1951) जैसी कुछ फिल्मों में काम किया। 1961 में धर्मपुत्र से शशि ने अपना करियर शुरू किया।

PunjabKesari

यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'आचार्य चतुरसेन' नामक उपन्यास पर आधारित थी। इस फिल्म को 1961 में प्रेसिडेंट सिल्वर मेडल मिला। मल्टीस्टारर फिल्मों से भी शशि कपूर को कभी परहेज नहीं रहा। अपने दौर के सारे समकालीन अभिनेताओं के साथ उन्होंने काम किया। अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। फिल्मों से एक्टिंग से कमाया पैसा शशि कपूर ने फिल्मों में ही लगाया। उन्होंने पृथ्वी थिएटर स्थापित किया जिसके जरिए कई प्रतिभाएं सामने आईं। शशि कपूर ने सार्थक फिल्में बनाईं। उनके बैनर तले बनी जुनून (1978), कलयुग (1980), 36 चौरंगी लेन (1981), विजेता (1982), उत्सव (1984) आज भी याद की जाती हैं।

PunjabKesari

इन फिल्मों के निर्माण में उन्हें तगड़ा घाटा उठाना पड़ा। घाटे से उबरने के लिए शशि ने कमर्शियल फिल्म बनाने का निश्चय किया। अपने दोस्त अमिताभ बच्चन को लेकर उन्होंने 'अजूबा' (1991) फिल्म निर्देशित की, लेकिन इस फिल्म की असफलता ने उनका घाटा और बढ़ा दिया। बाद में कुछ संपत्ति बेचकर उन्होंने अपना कर्ज चुकता किया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News