अब बिपाशा बासु ने लगाए साजिद खान पर आरोप, कहा- वो सेट पर खुलेआम गंदे...

10/13/2018 1:44:08 PM

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में यौन शोषण के आरोपों का सिलसिला काफी देर चलता आ रहा है। इसमें कोई नई बात नहीं हैं। #Me Too का बॉलीवुड स्टार्स पर काफी प्रभाव पड़ा है जिसके बाद कई एक्ट्रेसेस ने अपने साथ हुए अन्याय के विरुद्ध सोशल मीडिया पर ह खुलकर बोल रही हैं। सबसे पहले तनुश्री ने नाना पाटेकर और और डांस कोरियोग्राफ़र गणेश आचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जहां कई बड़े स्टार्स तनुश्री के सपोर्ट में उतरें हैं तो कई इस मामले से बचते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद बॉलीवुड के बड़े स्टार्स पर यौन उत्पीड़न के अलावा कई गंभीर आरोपों की झड़ी लग गई है। 

PunjabKesari

वहीं #MeToo के तहत तीन लड़कियों ने डायरेक्टर साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। वहीं विवाद बढ़ता देख साजिद खान ने फिल्म 'हाउसफुल 4' से किनारा कर लिया है। हाल ही में अब बिपास बसु ने भी साजिद के साथ अपने एक अनुभव को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर साझा किया है। 

 

 

बिपाशा ने लिखा कि मुझे खुशी है कि महिलाएं सामने आकर बोल रही है कि किस तरह पुरुषों ने अपने पावर को दिखाकर उनका शोषण किया है लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है। उसका (साजिद खान) महिलाओं के प्रति व्यवहार हमेशा से ऐसा ही रहा है। जो कि फिल्म के सेट पर मुझे डिस्टर्ब करता था। वो खुलेआम गंदे जोक्स बोलता था। लड़कियों के प्रति वो असभ्य था। उन्होंने कहा कि उसने मेरे साथ ऐसा कुछ करने की कोशिश नहीं की। अगर ऐसा होता तो मैं साल 2014 में ही उसके खिलाफ बोल देती। मैं अपनी बात रखने में सक्षम हूं और मैं अपनी बेइज्जती बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकती। बिपाशा ने कहा कि मैं सभी को बताती थी कि उससे ज्यादा बातें ना करें क्योंकि उसके लेवल तक नहीं जा सकते। एक प्रोफेशनल की तरह फिल्म में बस मैंने अपना काम खत्म किया। इस फिल्म के बाद मैंने तय किया कि उसके साथ कभी काम नहीं करूंगी। उन्होंने कहा तनुश्री को सलाम। उन्होंने कई महिलाओं को आगे आकर बोलने की हिम्मत दी। जिसका अभी तक पुरुष फायदा उठाते आए थे। औरतों के खिलाफ ऐसे पुरुष अपना रुतबा और ताकत दिखाते हैं।

PunjabKesari

बता दें कि बिपाशा साजिद खान के साथ 2014 में रिलीज हुई फिल्म हमशक्ल्स में गकाम कर चुकी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News