'एक तस्वीर में मेरी सारी दुनिया...बिपाशा ने फैमिली संग शेयर की बेस्ट फोटो, कैमरे में कैद मां-बेटी के क्यूट अंदाज ने जीता सबका दिल

5/4/2023 1:07:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी लाडली बिटिया देवी संग पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं। देवी संग हर दिन को कपल खास दिन की तरह मनाता है और अक्सर उसके साथ बिताए पलों की झलक फैंस के साथ शेयर करता रहता है। अब हाल ही में बिपाशा ने पति और बेटी संग एक क्यूट तस्वीर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर फैंस का खूब दिल जीत रही है।

PunjabKesari


बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'एक फोटो में मेरी सारी दुनिया.'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

तस्वीर में देखा जा सकता है कि बिपाशा अपनी लाडली को गोद में लिए उसके मुंह की तरफ पाउट बना रही है। वहीं इस दौरान नन्हीं देवी का फेस रिएक्शन भी देखने ही लायक है। वह स्काइब्लू फ्रॉक और बालों में हेयरबैंड लगाए एकदम डॉल लग रही है। जबकि करण सिंह इस दौरान सेल्फी लेते दिख रहे हैं। एक फ्रेम में यह फैमिली बेहद प्यारी लग रही है। फैंस भी कमेंट कर इस फोटो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

 

बता दें कि बिपाशा और करण ने नवंबर 2022 में बेटी देवी का वेलकम किया था। शादी के 6 साल बाद अपनी जिंदगी में नन्हीं परी का स्वागत कर कपल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News