बिपाशा ने पति करण संग दिखाईं शादी के बाद अपने पहले करवा चौथ की तस्वीरें, बोलीं- ''समय बहुत तेजी से बीत गया, पर मेरा प्यार..

11/2/2023 1:03:18 PM

 

बॉलीवुड तड़का टीम. 1 नवंबर को फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में करवा चौथ की खूब रौनक देखने को मिली। एक्ट्रेसेस ने सारा दिन भूखी प्यासी रहकर, चांद का दीदार कर पति की लंबी उम्र की दुआएं मांगी, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद मनाए अपने पहले करवा चौथ की तस्वीरें शेयर कीं और हबी पर खूब प्यार लुटाया। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


बिपाशा ने अपने पोस्ट के साथ प्यारा कैप्शन शेयर करते हुए लिखा- ''हमारी शादी के बाद पहला करवा चौथ। समय बहुत तेजी से बीत गया। आपके लिए मेरा प्यार और प्रार्थनाएं.. हर साल और मजबूत होती गई हैं। आप मेरे हैं वो भी हमेशा के लिए, मेरा दिल, मेरा जीवन, मेरा सब कुछ हैं। मंकीलव..फॉरएवर...सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं।''

PunjabKesari

 

शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बिपाशा और करण एक-दूसरे के साथ कोजी पोज दे रहे हैं। पिंक सूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं करण व्हाइट कुर्ता-पजामा में फेस्टिव वाइव्स दे रहे हैं। एक तस्वीर में करण बिपाशा को किस भी करते दिखाई दे रहे हैं।

 

बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पिछले साल ही एक बच्चे के पेरेंट्स बने हैं, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है।

 
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म डेंजरस में देखा गया था। अब फिर वह कमबैक की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा है कि बेटी के थोड़ा बड़ा होने पर वो फिल्मों में वापसी करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News