'हमारे दिल को आधा साल मुबारक..बिपाशा करण ने मनाया लाडली का 6 मंथ बर्थडे, खास मौके पर देवी को मिले ढेर सारे तोहफे

5/13/2023 2:58:20 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज बेहद खुश हैं, क्योंकि आज कपल की बेटी देवी का 6 मंथ बर्थडे है। बिपाशा-करण की लाडली पूरे 6 महीने की हो गई है। इस खास मौके पर कपल ने अपनी लाडली के लिए मिनी बर्थडे पार्टी रखी और इसकी झलक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर की। यूजर्स इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari


बिपाशा बसु ने देवी के 6 मंथ बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और कैप्शन में लिखा- ''हमारे दिल को 6 महीने मुबारक हो .. देवी ❤️🧿
उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने उन्हें प्यार, शुभकामनाएं और सबसे प्यारे उपहार भेजे.''

PunjabKesari


इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि करण अपनी लाडली को सीने से चिपकाए बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उनके सामने देवी के कई सारे गिफ्ट रखे हुए है और टेबल को गुब्बारो से डेकोरेट किया गया है। एक बैलून पर देवी के एक साल होने में आधा बाकी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial)

वहीं, करण सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर लाडली के साथ एक फोटो शेयर कैप्शन में लिखा-हमारे दिल को आधा साल मुबारक हो। देवी। मम्मा और पापा आपको सबसे ज्यादा प्यार करते हैं! आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद! फैंस कपल के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


बता दें, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे और साल 2016 में कपल ने शादी रचा ली। शादी के 6 साल बाद उन्होंने बेटी देवी का स्वागत किया, जो अब 6 महीने की हो गई है।

 

 

वर्कफ्रंट पर, बिपाशा बसु काम से ब्रेक लेकर मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। वहीं, करण सिंह ग्रोवर जल्द ही ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर में दिखाई देंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News