कार हादसे का शिकार हुईं ‘बिग बॉस 14’ की विनर रुबीना दिलाइक, पति अभिनव ने बताया कैसी है एक्ट्रेस की हालत

6/11/2023 11:32:57 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. ‘बिग बॉस 14’ की विनर और मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक के फैंस के लिए बुरी खबर है। एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है। उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के पति और एक्टर अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया के जरिए दी है और बताया कि रूबीना फिलहाल ठीक हैं, उन्हें मेडिकल के लिए ले जा रहे हैं।

 

अभिनव शुक्ला ने अपने ट्विटर हैंडल पर दुर्घटनाग्रस्त कार की फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा है, 'यह हमारे साथ हुआ, आपके साथ भी हो सकता है। फोन पर बात करते हुए ट्रैफिक लाइट्स जंप करने वाले मूर्खों से सावधान रहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी बाद सें साझा की जाएगी। रूबीना कार के अंदर थीं, वह ठीक हैं। उन्हें मेडिकल के लिए ले जा रहे हैं।'

 

अपनी इस पोस्ट में अभिनव ने मुंबई पुलिस को भी टैग किया और लिखा, 'मुंबई पुलिस आपसे सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं। एक्टर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुंबई पुलिस ने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी है।

 


अभिनव शुक्ला का ये पोस्ट देखने के बाद रूबीना दिलैक के फैंस उनके लिए चिंतित हो उठे हैं। हर कोई एक्ट्रेस की सलामती की दुआ कर रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News