जानी मानी एक्ट्रेस भार्गवी नारायण का 83 की उम्र में निधन, पिछले दो साल से थीं बीमार

2/15/2022 10:19:03 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से आए दिन बुरी खबरें सुनने को मिल रही है। पहले दिग्गज सिंगर लता मंगेशकर का निधन, फिर रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का देहांत और अब कन्नड़ फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस और थिएटर आर्टिस्ट भार्गवी नारायण इस दुनिया को अलविदा कह गई हैं। उनका 83 की उम्र में निधन हो गया है। इस दुखद समाचार के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

PunjabKesari


भार्गवी नारायण के बेटे प्रकाश बेलावाड़ी ने बताया कि भार्गवी पिछले दो साल से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थी। उन्हें पेल्विस (कूल्हो) में फ्रैक्चर हुआ था। वो शाम को गिर गई और कमजोर दिखाई दे रही थी। उन्होंने कुछ देर हमारे साथ बात की और सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनका निधन हो गया।  

 
भार्गवी नारायण अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गई हैं। उनकी शादी बेलावडी नंजुन्दैया नारायण से हुई थी, जिन्हें मेकअप नानी के नाम से भी जाना जाता है, वह एक एक्टर और मेकअप आर्टिस्ट भी थे।


बता दें, भार्गवी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था, जिसमें एराडु कानासु, हंथकाना सांचू, पल्लवी अनुपल्लवी, वंशवृक्ष, प्रोफेसर हुचुरया और बा नल्ले मधुचंद्रके समेत कई फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने लोकप्रिय टेली सीरियल 'मुक्ता' और कई नाटकों में भी काम किया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News