बॉलीवुड में हुई फ्लॉप साउथ में बन गई ''मिल्की ब्यूटी'', जानें इस एक्ट्रैस से जुड़े ये राज

12/21/2017 7:08:38 PM

मुंबईः पहले साउथ और फिर बॉलीवुड फिल्म इंडसट्री में अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाली तमन्ना भाटिया आज अपना 28वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही हैं। तमन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में की थी। फिल्म का नाम था 'चांद सा रोशन चेहरा।' यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

 

प्रभास के साथ जोड़ी बनाने के बाद सुर्खियों में आईं तमन्ना बॉलीवुड में कुछ खास नहीं कर पाईं। साउथ की सुपरस्टार तमन्ना भाटिया की बॉलीवुड में पहली ही फिल्म फ्लॉप थी। वहीं इसके बाद भी वे सुपरहिट एक्ट्रैस में ही गिनी जाती हैं।

 

तमन्ना 2015 में आई बाहुबली और 2017 में आई बाहुबली 2 दोनों ही फिल्मों का हिस्सा थीं। वहीं बाहुबली में उनके एक बैकलेस सीन को लेकर खूब बवाल भी हुआ था। तमन्ना साउथ के साथ हिंदी फिल्मों में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। तमन्ना ने बॉलीवुड फिल्मों की शुरुआत 2005 में 'चांद सा रोशन चेहरा' से की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News