दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक पर आधी रात हुआ हमला, डायरेक्टर की कार डैमेज

1/15/2018 1:18:45 AM

मुंबईः छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और पसंदीदा बहू इशिता भल्ला यानी दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के रियल लाइफ हसबैंड विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के साथ एक बुरा हादसा हो गया। आधी रात को उन पर किसी ने हमला कर दिया। विवेक देर रात करीब 2 बजे एक हॉरर शो की शूटिंग कर रहे थे और तभी कुछ लोगों ने उन पर अटैक कर दिया। विवेक के साथ मौजूद यूनिट के लोगों पर भी अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। हमला करने वालों ने बहुत ज्यादा शराब पी हुई थी।

दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक पर ऐसे हुआ अटैक  

खबरों की मानें तो इस शूटिंग को लेकर हर तरह की जरूरी फॉर्मैलिटीज पूरी कर ली गई थी। मंजूरी मिलने के बाद ही लेट नाइट का शेड्यूल रखा गया था। लेकिन तभी कुछ लोग बीच में आए और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद सेट पर अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में शो के डायरेक्टर की कार को भी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात ये है कि इस हमले में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। इस मामले में पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बारे में जब विवेक दहिया से बात की गई तो उन्होंने बताया, हमारे पास चार सिक्योरिटी गार्ड थे। लेकिन सबसे पहले वो ही भाग गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News