दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट....प्रेग्नेंट हैं टीवी एक्ट्रेस सना सैयद, पढ़ें मनोरंजन जगत की टाॅप खबरें

4/19/2024 4:37:03 PM

मुंबई: दिव्यांका त्रिपाठी के एक्सीडेंट की खबर ने हर किसी को चिंता में डाल दिया।  दिव्यांका त्रिपाठी की बाजू की दो हड्डियां टूट गई हैं और अब वह डॉक्टर्स की देखभाल में हैं। वहीं नीना गुप्ता की बेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर प्रेग्नेंट हैं। मसाबा ने पति सत्यदीप मिश्रा संग प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की। बीते दिन ही मसाबा गुप्ता ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की। वहीं टीवी एक्ट्रेस सना सैयद प्रेग्नेंट हैं। शादी के 3 साल बाद सना सैयद पति इमाद शमसी संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। आइए डालते हैं मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों पर एक नजर...

 

लोकसभा चुनाव 2024:वोट डालने रूस से लौटे थलपति विजय , रजनीकांत-धनुष ने सहित इन साउथ स्टार्स ने किया मतदान

 

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज यानी 19 अप्रैल को हो रहा है। इस चरण में 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। पहले चरण में कुल 1625 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। साउथ सुपरस्टार   रजनीकांत, अजित कुमार और शिवकार्तिकेयन को शुक्रवार सुबह चेन्नई के मतदान केंद्रों पर देखा गया। एक्टर तमिलनाडु में चल रहे लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए बाहर निकले। रजनीकांत, अजित, शिवकार्तिकेयन ने वोट दिया। इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला के अनुसार, अजित चेन्नई में मतदान करने वाले पहले एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने पोलिंग बूथ पर एक्टर का एक वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा-'एक्टर अजित कुमार सुबह 6:45 बजे आए और इंतजार किया और सबसे पहले मतदान करने वालों में से एक थे।'

 


दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट, टूटी एक्ट्रेस के हाथ की दो हड्डियां

 

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है। इसकी जानकारी विवेक दहिया ने दी है हालांकि पीआर टीम ने ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने खुलासा किया कि दिव्यांका की बांह की दो हड्डियां टूट गई हैं और अब वह डॉक्टर्स की देखभाल में हैं। उन्होंने चोट दिखाने वाली एक एक्स-रे की तस्वीर भी शेयर की। ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

बधाई हो: नानी बनने वाली हैं नीना गुप्ता, प्रेग्नेंट हैं बेटी मसाबा

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता नानी बनने वाली हैं। जी हां..नीना गुप्ता की बेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर प्रेग्नेंट हैं। मसाबा ने पति सत्यदीप मिश्रा संग प्यारी सी तस्वीर शेयर कर अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की। मसाबा ने  क्रिएटिव रास्ता अपनाते हुए फैंसी बेबी बंप वाली तस्वीरें शेयर कीं।

97 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त होते ही शिल्पा के पति का पहला पोस्ट

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन इस कपल के साथ कुछ ना कुछ होता रहता है। जहां पहले राज कुंद्रा अश्लील वीडियो मामले में जेल की हवा खा चुके हैं। वहीं राज कुंद्रा  एक बर फिर कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं।ईडी ने बिटकॉइन पोंजी घोटाले मामले में राज कुंद्रा की 97 करोड़ की सपंत्ति जब्त कर ली है. इस संपत्ति में उनका एक फ्लैट भी है जो शिल्पा शेट्टी के नाम है। ईडी के प्रॉपर्टी जब्त करने के बाद राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उनका ये क्रिप्टिक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। राज कुंद्रा ने इंस्टा स्टोरी पर दहाड़ते शेर की तस्वीर शेयर की है जिसके साथ लिखा है-'जब आप अपमानित महसूस करें तो शांत रहना सीखना एक अलग तरह की ग्रोथ है।'

 


 टाइट सिक्योरिटी में मुंबई एयरपोर्ट सलमान खान

 

14 अप्रैल की तड़के सलमान खान के घर के बाहर दो बाइक सवारों ने 5 राउंड फायरिंग की थी। इस घटना ने एक्टर की फैमिली, बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस को दहला दिया। हर कोई सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखा। वहीं फायरिंगर के बाद जब से गोलीबारी हुई है तब स उनकी सुरक्षा को और ज्यादा बढ़ा दिया गया है। हाल ही में एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। दरअसल, फायरिंग के बाद भाईजान अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए दुबई जा रहे हैं जिस वजह से वो मुंबई एयरपोर्ट पर टाइट सिक्योरिटी के बीच पहुंचे। इस दौरान सलमान के बॉडीगार्ड शेरा भी अपने मालिक की हिफाजत में पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। वे साये की तरह एक्टर के साथ दिखे। भाईजान की सुरक्षा इतना ज्यादा टाइट थी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। 


नीसा को गोद में बैठाकर काजोल ने शेयर की प्यारी तस्वीर

 

मां-बेटी का रिश्ता बेहद ही खास होता है। बी-टाउन में ऐसी कई मां-बेटी की जोड़ियां हैं जिन पर फैंस खूब प्यार बरसाते हैं।  इन दिनों एक ऐसी ही मां-बेटी की जोड़ी चर्चा में है, जिस पर लोगों द्वारा प्यार की बरसात की जा रही है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड काजोल और उनकी बेटी नीसा की।

होमटाउन में खूब मजे कर रही हैं रूबीना दिलाइक

 

अगर कोई सेलिब्रिटी है जो हिमाचल प्रदेश की सुंदरता और सादगी को पूरे उत्साह के साथ प्रचारित करती है तो वह है एक्ट्रेस  रूबीना दिलाइक। एक्ट्रेस को  खूबसूरती शांत पहाड़ों से मिली है। हाल ही में हमारी पहाड़ी गर्ल रूबीना अपने होमटाउन पहुंची जिसकी खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें दिखाती हैं कि रूबीना अपनी जड़ों का कितना सम्मान करती हैं और कितनी जमीन से जुड़ी हैं। इन तस्वीरों में रूबीना अपने पातलू डाॅग्स के साथ मस्ती करती, हिमाचली खाना खाती और मंदिर में पूजा करती दिख रही हैं।

 


Double Celebration: मम्मी-पापा की वेडिंग एनिवर्सरी..बेटर हाफ देबीना का बर्थडे

 

टीवी के राम सीता यानि देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक है। कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और फैंस के साथ लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करता रहता है। 18 अप्रैल का दिन गुरमीत के लिए दोहरी खुशी लेकर आया।

 

प्रेग्नेंट हैं 'कुंडली भाग्य' फेम सना सईद !

 

 बी-टाउन इंडस्ट्री से इन दिनों कई पाॅजिटिव खबरें आ रही हैं। साल 2024 स्टार्स कपल्स के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। इस साल कई स्टार्स के घर नन्हें बच्चों की किलकारी गूंजी। वहीं कई हसीनाओं की सूनी गोद भरने वाली है। बीते दिन ही मसाबा गुप्ता ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की। वहीं अब इस लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ने वाला है। ये और कोई नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस सना सैयद है। जी हां..सना सैयद प्रेग्नेंट हैं। शादी के 3 साल बाद सना सैयद पति इमाद शमसी संग अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी। भले ही अभी तक सना ने कोई ऑफिशयल अनाउंसमेंट नहीं की है लेकिन सूत्र ने खुलासा किया है कि सना सैयद प्रेग्नेंट हैं। वह अपनी प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News