जय श्री राम....अयोध्या पहुंचे ''टीवी के राम'', एक्टर को सामने देख किसी ने छुए पैर तो कोई लेने लगा सेल्फी

1/16/2024 5:20:35 PM

मुंबई: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने जा रहा है। हालांकि  उसके 7 दिन पहले से ही यानी 16 जनवरी से ही अनुष्ठान शुरू हो गया है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस बीच रामायण में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाने वाले एक्‍टर अरुण गोविल अयोध्या पहुंचे। अरुण गोविल को तो देख लोगों ने उन्हें प्रणाम किया और उनके पैर तक छुए। अरुण गोविल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

PunjabKesari

 

वीडियो में वह फ्लाइट में बैठे हुए हैं और चारों तरफ 'जय श्री राम' के नारे लग रहे हैं। अरुण गोविल जब एयरपोर्ट पर उतरे तो लोगों ने उनको घेर लिया। वहां भी उनके साथ सेल्फी लेनी शुरू कर दी और 'जय श्री राम' कहकर उनका अभिनंदन किया।

 

 

वीडियो में कुछ लोग अरुण गोविल को गेंदे के फूल की माला और अंगवस्त्र गले में पहना या। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'राम नाम कर अमित प्रभावा, संत पुरान उपनिषद गावा। आज विमान द्वारा अयोध्या जी के महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डे पर उतरने के उपरांत के कुछ दृश्य… बहुत ही सुंदर एयरपोर्ट है। जय श्रीराम।' फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News