सनी एक गंभीर अभिनेता और असाधारण निर्देशक हैं : सोहा अली खान

7/4/2015 4:56:29 PM

बेंगलुरू: अभिनेता सनी देआेल के साथ ‘घायल वंस अगेन’ में नजर आने वाली अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि सनी एक गंभीर अभिनेता और असाधारण निर्देशक हैं।  टाइटन के एक उत्पाद की लांचिंग के मौके पर सोहा ने प्रेस ट्रस्ट को एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘सनी जी एक असाधारण निर्देशक हैं क्योंकि मैंने उन्हें बच्चों के साथ काम करते हुए देखा है जिसके लिए बहुत धैर्य की जरूरत होती है और जो उनके पास अच्छे से है।’’  

वह यहां अपने पति अभिनेता कुणाल खेमू के साथ आईं थीं। उन्होंने कहा, ‘‘रही बात उनके (सनी) अभिनेता होने की तो इस पर टिप्पणी करने वाली मैं कोई नहीं होती। वह एक बड़े कलाकार हैं और पिछले 25 सालों से यहां हैं। वह उतने ही जुनूनी और गंभीर अभिनेता हैं जितने कि एक निर्देशक।’’ 1990 की ‘घायल’ का सीक्वल में सोहा 57 वर्षीय सनी के विपरीत काम कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन स्वयं सनी कर रहे हैं। इस फिल्म के दीवाली पर रिलीज होने की उम्मीद है। इसमें आेमपुरी, प्राची देसाई और टिस्का चोपड़ा भी नजर आएंगी। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News