मिलिए ये हैं हॉट पंजाबी एकट्रेसेस जिन्होंने बॉलीवुड में लगाया हुस्न का तड़का , PICS

5/27/2015 5:25:23 PM

मुंबई : बॉलीवुड में ऐसीं कई एक्ट्रैस हैं जोकि पंजाबी हैं और इंडस्ट्री में इनकी अदाओं ने तो सबको मार ही डाला है साथ ही लोग भी इन पर फिदा है। लेकिन आज हम आपको पॉलीवुड की कुछ ऐसीं एक्ट्रैस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपने हॉट अंदाज़ से दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह। 

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है नीरू बाजवा का। नीरू पॉलीवुड की टॉप एक्ट्रैस में से एक है। वह निर्माताओं की पहली पसंद हैं। उन्होंने न केवल पंजाबी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में भी काम किया है। साल 2004 में नीरू ने हरबजन मान के साथ फिल्म ''असां नु मान वतना दा'' से अपने फिल्मी करियर की शुरुवात की थी।  

सुवरीन चावला सबसे सफल पंजाबी एकट्रेसेस में से एक है जिसने सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म ''हेट स्टोरी 2'' में अपनी हॉट अदाओं से आग लगा दी थी। इस फिल्म में सुवरीन ने कई इंटीमेट सींस दिए थे। 

साल 1999 में गुल पनाग ने मिस इंडिया का खिताब जीता था। उन्होंने 2003 में फिल्म धुप से अपने फिल्मी करियर की शुरुवात की थी। गुल की आखिरी फिल्म 2014 में आई अब तक छप्पन 2 थी। 

माही गिल अनुराग कश्यप की फिल्म ''देव डी'' में अपने बेहतरीन किरदार पारो से फेमस हुई थी। इस फिल्म माही ने को स्टार अभय देयोल से साथ हॉट सींस दिए  थे। इसके अलावा फिल्म साहिब बीवी और गैंगस्टर में माधवी देवी के किरदार को भी काफी सहारना मिली। 

धृत्ति सहारा एक पंजाबी फिल्म अभिनेत्री और गायक है। वह कोलकाता में पैदा हुए और उनकी परवरिश मुंबई में हुई है। सहारा ने प्योर पंजाबी फिल्म से  पॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

जपजी खैरा एक पंजाबी फिल्म अभिनेत्री है। वह पंजाब में पैदा हुई लेकिन उनकी परवरिश ऑस्ट्रेलिया में हुई। जपजी  ने फिल्म मिट्टी वाजां मारदी से अपने फिल्मी करियर की शुरुवात की। 

सिमरन कौर मुंडी ने साल 2011 में फिल्म ''जो हम चाहें'' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी आने वाली फिल्म में किस किस को प्यार करूं शामिल हैं। इस फिल्म में मश हूर कॉमेडियन कपिल शर्मा लीड रोल में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News