PICS : कान्स से लौटीं ऐश्वर्या, पापा से मिल भावुक हुई

5/23/2015 12:50:40 PM

मुंबई : ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती से सभी को प्रभावित किया। बीती रात शुक्रवार को ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या और मां वृंदा राय के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। 
 
इस दौरान ब्लैक कलर की ड्रैस में ऐश काफी खूबसूरत दिख रही थी। वहीं ऐश की गोदी में पिंक कलर की जैकेट में आराध्या हमेशा की तरह क्यूट लग रही थी। एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने कृष्णराज राय (ऐश्वर्या के पिता) आए थे। ऐश की वापसी की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही रही थी। तस्वीरों में आप देख सकतें हैं कि कैसे ऐश्वर्या अपने पापा के गले लग रही है। 
 
आपको बता दें कि 14 बार कान्स में शिरकत करने वाली ऐश, ब्यूटी ब्रांड लॉरियल पेरिस की अम्बेस्डर के तौर पर वह पहुंचीं थी। इस दौरान उन्होंने दो बार रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाया। साथ ही अपनी कमबैक फिल्म ''जज्बा'' का फर्स्ट लुक भी लॉन्च किया।  मुंबई लौटकर वह अब अपनी फिल्म ''जज्बा'' की शूटिंग खत्म करेंगी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News