एक्ट्रैस वीना मलिक ने पति और बेटे संग की मक्का में जियारत, PICS

4/26/2015 5:26:12 PM

मुंबई :  बॉलीवुड एक्ट्रैस वीना मलिक हाल ही में उमरा करने मक्का पहुंचीं। इस मौके पर उनके पति असद बशीर खान और बेटा अबराम भी साथ थे। वीना मलिक ने बताया, "मैंने वहां अपने परिवार के साथ-साथ पूरी मुस्लिम कम्युनिटी की सलामती की दुआ मांगी। साथ ही भारत और पाकिस्तान में रह रहे अपने प्रियजनों की जिंदगी की खुशहाली की दुआ भी की"
 
गौरतलब है कि यह दूसरा मौका था, जब वीना शादी के बाद उमरा के लिए मक्का पहुंची थीं। 2013 के अंत में वीना मलिक ने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन असद बशीर से शादी की थी। शादी के बाद वे पति के साथ मक्का गई थीं। सितंबर 2014 में वीना ने बेटे अबराम को जन्म दिया।

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News