VIDEO: ''दिल धड़कने दो'' में प्रियंका का गाया गाना रिलीज़

4/24/2015 1:09:57 PM

मुंबई: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का पहला टाइटल गाना रिलीज़ हो गया है जिसको खुद प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने गाया है। खास बात है कि सॉन्ग फिल्म के सभी अहम किरदारों पर फिल्माया गया है। शंकर एहसान लॉय के संगीत से सजे इस सॉन्ग के लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर भी मुख्य भूमिका में हैं। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म भूमध्यसागर में एक जहाज पर फिल्माई गई है। यह फिल्म एक पंजाबी परिवार के बारे में है। फिल्म में एक पंजाबी फैमिली के क्रूज ट्रिप को मजेदार तरीके से दिखाया जाएगा। 

दिल धड़कने दो में अनिल कपूर और शेफाली शाह भी नजर आएंगे। रणवीर और प्रियंका इस फिल्म में बहन-भाई के रोल में हैं, जबकि अनिल कपूर और शेफाली शाह इनके माता-पिता का किरदार निभाएंगे। तो फरहान प्रियंका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड बने हैं। फिल्म का ट्रैलर 15 अप्रैल को रिलीज होने जा रहा है और यह फिल्म 5 जून को यह सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News