मैगजीन के कवर पेज पर छाया तब्बू का हॉट अवतार

3/4/2015 10:21:37 AM

मुंबई : पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म ''हैदर'' में दमदार अभिनय से हैरान करने वाली एक्ट्रैस तब्बू एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल तब्बू ने एक एंटरटेनमेंट मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। कवर पेज पर पोज दे रही तब्बू काफी हॉट लग रही है। 

इस तस्वीर में एक्ट्रैस बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। कवर पेज पर तब्बू मयूर गिरोट्रा के वन शोल्डर गाउन में हैं। बालों का बन बनाए वो रेड लिपस्टिक अच्छे से कैरी किए हुए हैं। कवर पेज पर लिखा है, ''हेलो गॉर्जियस! द रिटर्न ऑफ तब्बू।'' बेशक ये मैगजीन तब्बू के कमबैक को लेकर है।

आपको बता दें कि फिल्म हैदर में तब्बू को न सिर्फ उनके अभिनय के लिए आलोचकों की सराहना मिली थी बल्कि उन्हें फिल्मफेयर सहित कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News