अब शाहरुख के पिता बनेंगे विनोद खन्ना!

2/28/2015 11:51:12 AM

मुंबई : बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ''दबंग'' और ''दबंग 2'' में सलमान खान के पिता का किरदार निभा चुके दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना अब शाहरुख खान के पिता के रोल की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। खबर है कि उन्हें रोहित शेट्टी की फिल्म में शाहरुख के पिता के किरदार के लिए साइन किया गया है।
 
बताया जा रहा है कि ये एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी। विनोद खन्ना शाहरुख के साथ पहली बार काम करने जा रहे हैं। फिल्म में उनका एक अहम किरदार है, जो कहानी को आगे ले जाता है और रोहित को ऐसी मजबूत शख्सियत की जरूरत थी, जो इसे आसानी से निभा सके।''
 
विनोद खन्ना को कुछ हफ्तों पहले स्क्रिप्ट सुनाई गई थी और उन्होंने तुरंत हामी भर दी थी। सूत्र ने बताया, ''उनके ज्यादातर सीन उनके बेटों का किरदार निभा रहे शाहरुख और वरुण धवन के साथ होंगे। वह फिल्म में एक सख्त पिता के किरदार में हैं।''
 
वहीं सुनने में आ रहा है कि फिल्म में शाहरुख के ऑपोजिट काम करने जा रही काजोल के पिता का रोल में कबीर बेदी निभाएंगे। फिल्म में वरुण धवन के ऑपोजिट कृति सैनन को साइन किया गया है। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल से गोवा में शुरू की जाएगी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News