अर्जुन रामपाल के ब्रदर-इन-लॉ को सट्टेबाजी के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार!

9/27/2017 8:56:20 PM

मुंबईः अभिनेता अर्जुन रामपाल के ब्रदर-इन-लॉ अमित गिल को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच ने क्रिकेट मैच के दौरान होने वाली सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इसी कार्रवाई के चलते अमित गिल को गिरफ्तार किया गया है।

 

सूत्रों से जानकारी मिल मिल रही है कि अमित, अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन का पूर्व पति है। हालांकि इस बाबत अभी तक अर्जुन रामपाल की तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। लेकिन अमित ने रामपाल से जुड़े अपने रिश्तों को नकार दिया है। सूत्रों का कहना है कि मुंबई पुलिस ने सटोरियों के खिलाफ एक मुहीम छेड़ी हैं उसी कार्रवाई में अमित को उसके सांताक्रुज घर से गिरफ्तार किया गया। ऐसा पता चला है कि अमित बांद्रा क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के नेटवर्क में था। इसने श्रीलंका में खेले गये भारत और श्रीलंका के बीच 24 अगस्त के मैच में सट्टा लगाया था।  

 

बुकियों के खिलाफ चलायी जा ररही मुंबई पुलिस की मुहीम में ओशिवारा पुलिस की क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में दीपक कपूर नामके बुकी सहित तरुण ठाकुर और सनी ठाकुर को भी गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 13 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, कंप्यूटर और एक डायरी भी जब्त की है। पूछताछ में अमित ने क्राइम ब्रांच को बताया कि दीपक कपूर ने उससे 20 लाख रुपए उधार लिए थे जिसे देने में वह आनकानी कर रहा था। इसीलिए पैसे से सट्टा खेला गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News