सड़क हादसे में पंकज त्रिपाठी के जीजा का निधन, नाजुक हालात में बहन हाॅस्पिटल में भर्ती

4/21/2024 6:41:04 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्टर की फैमिली से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि उनके बहनोई यानि जीजा राजेश उर्फ मुन्ना तिवारी अब इस दुनिया में नहीं रहे। सड़क हादसे में उनके जीजा का निधन हो गया है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पंकज त्रिपाठी की बहन धनबाद के SNMMC अस्पताल में भर्ती हैं। स्थिति नाजुक है। 

PunjabKesari

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा झारखंड के धनबाद के निरसा में हुआ है, जो जीटी रोड के पास स्थित है। घटना की जानकारी होते ही रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने बताया कि एक्टर की बहन और उनके पति गोपालगंज से कोलकाता स्विफ्ट कार में जा रहे थे। निरसा के पास ये एक्सीडेंट हुआ  जिसके बाद अस्पताल लाया गया।

PunjabKesari

 

एक्टर के जीजा मुन्ना तिवारी, चितरंजन रेल में नौकरी करते थे। उनकी ड्यूटी रेलवे के जीएम ऑफिस में थी लेकिन छुट्टी होने पर अपने घर गोपालगंज आए थे। जब वह वहां से वापस आ रहे थे तब ये दुर्घटना हुई। इस दौरान बहनोई मुन्ना तिवारी खुद ही ड्राइव कर रहे थे। पत्नि सबिता बराबर वाली सीट पर बैठी थीं।

 

PunjabKesari

 

दोनों धनबाद से बंगाल जाने वाले NH 19 पर थे, जहां ये दुर्घटना हुई। उनकी कार करीब 3 फीट के डिवाइडर से टकराई थी। कार की स्थिति को देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह तेज रफ्तार में थी। इस दौरान डिवाइडर कार की बोनट को चीरते हुए पीछे की सीट तक पहुंची, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। फिर फौरन हाॅस्पिटल ले जाया गया जहां राजेश उर्फ मुन्ना तिवारी ने दम तोड़ दिया। अब इतना भयावह एक्सीडेंट कैसे हुआ इसके बारे में कुछ मालूम नहीं हो सका। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News