अर्जुन ने शेयर की मालदीव वेकेशन की शर्टलेस तस्वीरें, यूजर्स बोले-'आंटी के साथ भी कोई फोटो डाल दो'

4/3/2019 11:27:53 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा बीते दिनों मालदीव में वैकेशन एंजॉय कर वापिस लौटी हैं। उन्होंने अपने वैकेशन की तस्वीरें और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। हालांकि जब मलाइका मालदीव से वापिल लौटीं थीं तो एयरपोर्ट पर उनके साथ अर्जुन कपूर को भी स्पॉट किया गया था। सबके मन में यही सवाल था कि क्या मलाइका और अर्जुन एक-साथ वैकेशन पर गए थे? हालांकि, वैकेशन की तस्वीरों में मलाइका अपनी फ्रेंड्स के साथ नजर आईं थीं।

PunjabKesari, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, मलाइका अरोड़ा इमेज, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर

हाल ही में अब अर्जुन ने भी मालदीव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद अब सबको यकीन हो गया है कि मलाइका अकेली नहीं बल्कि अर्जुन के साथ थीं। लेकिन इन तस्वीरों को लेकर यूजर्स ने अर्जुन को ट्रोल कर दिया।

PunjabKesari, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, मलाइका अरोड़ा इमेज, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर

इन लेटेस्ट तस्वीरों में अर्जुन शर्टलेस नजर आ रहे हैं। पूल किनारे कैप पहने और शेड्स लगाए हुए वह बेहद कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-अगर साथ में फोटो पोस्ट कर देते तो क्या हम कुछ कहते।

PunjabKesari, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, मलाइका अरोड़ा इमेज, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर

वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा-आपकी मैडम भी क्या उधर ही है मलाइका अरोड़ा। वहीं, अन्य यूजर ने लिखा आंटी के साथ भी कोई फोटो डाल दो। 

PunjabKesari, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, मलाइका अरोड़ा इमेज, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर

बता दें कि अर्जुन और मलाइका इन दिनों शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि ये कपल 19 अप्रैल शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने इन बातों को नकारा है। 

PunjabKesari, अर्जुन कपूर इमेज, अर्जुन कपूर फोटो, अर्जुन कपूर पिक्चर, मलाइका अरोड़ा इमेज, मलाइका अरोड़ा फोटो, मलाइका अरोड़ा पिक्चर


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News