वैलेंटाइन डे पर कैंसर पीड़ित कपल्स के लिए अर्जुन कपूर की खास पहल, उठाएंगे 100 जोड़ों के इलाज का खर्च

2/12/2021 4:55:45 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 7 फरवरी से प्यार के दीवाना का वीक यानि वैलेंटाइन वीक चल रहा है। आम लोगों से लेकर स्टार्स तक इसे अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं और अपने पार्टनर्स को खुश कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर अर्जुन कपूर ने वैलेंटाइन स्पेशल पर कपल्स के लिए एक बड़ा कदम उठाया है, जिसकी हर तरफ सराहना हो रही है। 

PunjabKesari


बता दें अर्जुन कपूर ने वैलेंटाइन डे के मौके पर लवर्स के लिए कोई प्यार वाला तोहफा या गाना नहीं रिलीज किया है। बल्कि उन्होंने कैंसर से पीड़ित कपल्स की मदद करने का फैसला लिया है।

PunjabKesari


अर्जुन अपनी मां के बहुत करीब थे, जिनका निधन कैंसर के कारण हुआ था। अब उन्होंने मां की याद में कैंसर से पीड़ित 100 कपल्स की मदद करने का निर्णय लिया है।मां के निधन के बाद एक्टर लगातार कैंसर के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। वह कैंसर पैशेंट्स ऐड एसोसिएशन (CPAA) के साथ मिलकर यह काम कर रहे हैं।

PunjabKesari


वहीं अब अपनी नई पहल को लेकर अर्जुन कपूर ने कहा, ''महामारी ने हमें एक-दूसरी की मदद और प्यार करने का महत्व सिखाया है। हम फरवरी में वैलेंटाइंस डे का बेसब्री से इंतजार करते हैं ताकि अपने अपने पार्टनर को खास महसूस करा सकें, लेकिन इस बार मैंने कुछ अलग करने का फैसला लिया है।''
उन्होंने कहा- वह कैंसर पैशेंट्स ऐड एसोसिएशन के साथ मिलकर 100 कपल्स को मेडिकल ट्रीटमेंट दे रहे हैं, जिसमें से एक साथी कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहा हैं। अर्जुन का मानना है कि ये ऐसे कपल्स हैं, जिसमें एक साथी इस घातक बीमारी से लड़ रहा है जबकि दूसरा इस लड़ाई में उसे हम कदम पर सपोर्ट करता है।
काम की बात करें तो अर्जुन कपूर पिछली बार फिल्म पानीपत में देखा गया था। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' है। इस फिल्म में वह एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ लीड रोल में नजर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News