अर्जुन कपूर ने बनवाया नया टैटू, फीनिक्स से ली प्रेरणा
1/2/2024 2:59:44 PM
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अर्जुन कपूर ने नए साल का स्वागत एक सकारात्मक नई सोच के साथ किया है। बॉलीवुड स्टार ने एक नया टैटू बनवाया है। इसमें लिखा है- 'उदय', एक फीनिक्स से प्रेरणा लेते हुए।
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपने नए टैटू की तस्वीर पोस्ट की "क्योंकि हम जो थे उसकी राख से ही हम उठ सकते हैं और वह बन सकते हैं जो हमें होना चाहिए",
अभिनेता नए साल में स्क्रीन पर अपना सर्वश्रेष्ठ काम दिखाने के लिए तैयार हैं और उनका यह टैटू इस समय की उनकी मानसिकता को दर्शाता है।
बता दें कि अर्जुन Singham Again में नजर आएंगे। फिल्म सिंघम की एक अलग और तगड़ी फैन फॉलोइंग है। 'सिंघम' और 'सिंघम 2' के साथ दर्शकों को एक्शन का जबरदस्त डोज देने के बाद अब रोहित शेट्टी एक बार फिर अजय देवगन के साथ वही जादू चलाने के लिए तैयार हैं। प्रोजेक्ट से जुड़ी हर छोटी खबर पर नजर रखने वाले फैंस के लिए इस फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट आया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म 'सिंघम अगेन' में अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे।