दिल्ली की सड़कों पर रोल बेच रहे 10 साल के मासूम पर पिघला अर्जुन कपूर का दिल, पढ़ाई में सहयोग के लिए की पेशकश

5/9/2024 11:39:50 AM

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्टर अर्जुन कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर्स में से एक हैं। वह न सिर्फ एक बेस्ट एक्टर हैं, बल्कि एक नेक दिल इंसान भी हैं। कई बार उन्होंने अपना बड़पन दिखाकर लोगों का दिल जीता है। इसी बीच हाल ही में अर्जुन एक 10 साल के बच्चे की मदद के लिए आगे आए हैं।

PunjabKesari

दरअसल, दिल्ली का जसप्रीत नाम का 10 साल का लड़का अपने पिता की मौत के बाद रोल बेच रहा है। कुछ दिनों पहले फूड ब्लॉगर ने सोशल मीडिया पर उस बच्चे का वीडियो शेयर किया था। अब अर्जुन कपूर ने पोस्ट करते हुए इस बच्चे की मदद करने की इच्छा जाहिर की है।

PunjabKesari


अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट- पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा- चेहरे पर मुस्कान के साथ, वह आगे की जिंदगी और उसके साथ आने वाली सभी चीजों का सामना कर रहा है। मैं इस 10 साल के बच्चे को सलाम करता हूं कि उसने 10 साल के अंदर अपने पैरों पर खड़ा होने और अपने पिता का काम संभालने का साहस दिखाया।

PunjabKesari


एक्टर ने आगे लिखा- अपने पिता के निधन के 10 दिन के बाद। मुझे उसकी या उसकी बहन की शिक्षा में मदद करना अच्छा लगेगा। अगर किसी को उसके ठिकाने के बारे में पता है, तो मुझे जरूर बताएं। यह पोस्ट देखने के बाद अर्जुन के फैंस उनके इस कदम की खूब सराहना कर रहे है।


वहीं, एक्टर के काम की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। इसमें वह एक विलेन के किरदार में दिखेंगे। फिल्म में अर्जुन के अलावा अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर समेत कई स्टार्स नजर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News