न्यू ईयर सैलिब्रेशन के लिए पति विराट संग विदेश रवाना हुई अनुष्का शर्मा, तस्वीर आई सामने

12/31/2018 10:55:24 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह पति विराट संग नजर आ रही है। ये तस्वीर विराट ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। दरअसल, मेलबर्न टेस्ट में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया सिडनी के लिए रवाना हो गई है। इस बार भारतीय टीम अपने नए साल का जश्न भी सिडनी में ही मनाएगी। इस बीच कप्तान विराट कोहली ने भी अनुष्का संग तस्वीर शेयर की है और बताया है कि इस बार वह अपना नया साल अनुष्का के साथ सिडनी में मनाएंगे। तस्वीर में अनुष्का अपना चेहरा छिपाए नज़र आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “सिडनी के लिए रवाना हो रहा हूं। नए साल की शाम किसी और नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा के साथ बिताने वाला हूं।”

 

PunjabKesari

 

बता दें कि हाल ही में अनुष्का की फिल्म ‘ज़ीरो’ रिलीज़ हुई है। यही वजह है कि वो काफी दिनों से भारत में थीं और अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई थीं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर शाहरुख खान और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी अहम किरदार में हैं। फिल्म में अनुष्का के अभिनय को तारीफ मिली है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News