पति विराट को गन से शूट करती दिखीं अनुष्का शर्मा, वीडियो वायरल

4/24/2019 4:35:46 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के परफेक्ट कपल में से एक है। दोनों को अक्सर एक-साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। हाल ही में विराट-अनुष्का का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ लेजर टैग खेलते दिख रहे हैं। वीडियो में अनुष्का टॉय गन से विराट को शूट करती नजर आ रही हैं और वहीं विराट मरने की एक्टिंग कर रहे हैं। वीडियो में दोनों की क्यूट कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में विराट की एक्टिंग भी जबरदस्त है। इस वीडियो को क्रिकेटर डेल स्टेन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

काम की बात करें तो अनुष्का की आखिरी फिल्म जीरो थी। फिल्म में अनुष्का की एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया था लेकिन कमजोर कहानी के चलते ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। खबरों की मानें तो अनुष्का ने जीरो के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की है। इसके अलावा अनुष्का इन दिनों की एड की शूटिंग में बिजी है। वह 'बुलबुल' नाम की वेब सीरीज को प्रोड्यूस कर रही हैं। इसके को-प्रोड्यूसर उनके भाई कारनेश शर्मा हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News