मेरे न्यूमरो यूनो संग अनगिनत साल बाकी...पति को बाहों में भर अनुष्का ने लुटाया प्यार, लंदन में विरुष्का ने दोस्तों संग मनाई 6वीं वेडिंग एनिवर्सरी

12/12/2023 1:36:04 PM

मुंबई:अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक -दूजे के नाम प्यार भरा पोस्ट शेयर करता रहता है। 11 दिसंबर को  अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी 6वें वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की।

PunjabKesari

ऐसे में फैन्स इंतजार ही करते रह गए कि अब दोनों एक-दूसरे के लिए कुछ कहेंगे। कुछ लिखेंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ। वहीं अब कपल ने एक-दूजे संग प्यार भरी तस्वीरें शेयर की। इतना ही नहीं कपल ने दोस्तों संग लंदन में धूमधाम से अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

PunjabKesari

अनुष्का ने जो तस्वीर शेयर की उसमें वह विराट को गले में हाथ डाले दिखाई दे रही हैं। लुक की बात करें तो कपल ऑल ब्लैक लुक में दिख रहा है। अनुष्का जहां ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस में ब्यूटीफुल लग रही हैं। वहीं विराट ब्लैक शर्ट में हैंडमस लग रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा-'पूरा दिन दोस्तों और परिवार के साथ गुजरा। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने में बहुत देर हो गई? 6 साल हो गए और मेरे न्यूमरो यूनो के साथ अनगिनत साल बाकी हैं।'

PunjabKesari

वहीं विराट ने भी अनुष्का के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अनुष्का विराट को अपनी बाहों में कैद किए नजर आ रही हैं। दोनों कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में एक इन्फिनिटी और रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। 

PunjabKesari

दोस्तों संग मनाया जश्न

इसके अलावा कपल ने दोस्तों संग जमकर पार्टी की। पहली तस्वीर साझा की, इसमें कपल एक चॉकलेट केक काटता नजर आ रहा है। हालांकि, यह विराट ही थे, जिन्होंने लेंस के लिए पोज़ देते समय एक अजीब चेहरा बनाया, जिसने उनकी पत्नी को खूब हंसाया।

PunjabKesari

उन दोनों को उनके अपने लोगों से घिरा देखा गया, जो कपल को चीयर कर रहे थे। एक अन्य फोटो में, लवबर्ड्स अपने सभी मेहमानों के साथ पोज देते नजर आए और उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी।

PunjabKesari
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर, 2017 में इटली में जाकर गुपचुप शादी की थी। अब इनके साथ को 6 साल बीत चुके हैं। ये एक बेटी के पेरेंट्स भी बन गए हैं। 


फिलहाल, आपको विराट और अनुष्का की मैरिज एनिवर्सरी की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News