अनुपम खेर के मुंबई ऑफिस चोरी मामले में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

6/22/2024 2:39:58 PM

मुंबई. एक्टर अनुपम खेर के मुंबई के वीरा देसाई रोड वाले ऑफिस में चोरी हो गई थी। दो चोरों ने दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। एक्टर ने वीडियो द्वारा इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर भी की थी। अब इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

PunjabKesari
अनुपम के ऑफिस में चोरों ने घुसकर न सिर्फ तोड़-फोड़ की थी, बल्कि उनकी फिल्म के नेगेटिव भी चुराकर ले गए थे। इसके बाद एक्टर ने शिकायत दर्ज कराई। ANI के अनुसार, मुंबई पुलिस ने चोरी के सिलसिले में दो लोगों माजिद शेख और मोहम्मद दलेर बहरीम खान को गिरफ्तार किया है। दोनों शहर के विभिन्न इलाकों में चोरी करते हैं।

PunjabKesari
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चोरों ने ताला तोड़कर 4 लाख 15 हजार रुपये चुराकर ले गए थे। अनुपम ने बताया था, "जो रील चोरों ने चुराई, वो एक बैग में थी। चोरों को लगा कि शायद बैग में रुपये होंगे। वो फिल्म 'मैंने गांधी को क्यों मारा' के रील थे। ये एक पुरानी बिल्डिंग है, जिसमें कुछ ही सीसीटीवी कैमरे हैं। अंबोली ​​​​पुलिस ने मुझे आश्वासन दिया है कि वो उनका पता लगा लेगी।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur


Related News