'आपसे मिलना सौभाग्य की बात..अनुपम खेर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, बोले- 'आतिथ्य के लिए धन्यवाद सर'

12/29/2023 1:02:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ खुद से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते है। बीते गुरुवार एक्टर ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। फैंस अनुपम के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari

शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर गर्मजोशी से अनुपम खेर का स्वागत किया, जिसका एक्टर ने भी तहे दिल से शुक्रिया किया है। अनुपम खेर ने तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा-हमारे देश के ऊर्जावान रक्षामंत्री श्री से मिलना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात थी। राजनाथ सिंह जी अपने आवास पर! हमारे रक्षा बलों के अलावा विभिन्न विषयों के बारे में उनका ज्ञान विशाल और गहरा है। बहुत बढ़िया सीखने का अनुभव। आपकी गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए धन्यवाद सर! जय हिन्द!  

PunjabKesari


इन तस्वीरों में अनुपम खेर केंद्रीय मंत्री के बगल में खड़े होकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। एक तस्वीर में एक्टर को राजनाथ सिंह से बात करते हुए दिख रहे हैं। वहीं, एक अन्य फोटो में अनुपम हाथ जोड़कर राजनाथ सिंह का अभिवादन कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

काम की बात करें तो अनुपम खेर को हाल ही में 'द फ्रीलांसर - द कन्क्लूजन' में देखा गया था। अब वह जल्द ही कंगना रनौत के निर्देशन में बनी फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News