सुशांत केस पर बोले अनूप जलोटा, कहा-ये राष्ट्रीय मुद्दा नहीं, लोगों की भावनाओं से जुड़ा मामला

10/11/2020 11:56:49 AM

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस लगातार चर्चा में बना हुआ है। पूरी दुनिया में सुशांत के न्याय की मांग उठ रही है। हर कोई इस केस को लेकर अपनी राय रख रहा है। हाल ही में सिंगर और भारतीय जनता पार्टी सदस्य अनूप जलोटा ने इस केस के बारे में कहा है कि यह राष्ट्रीय मुद्दा नहीं है। यह लोगों की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है।

PunjabKesari
अनूप जलोटा ने मीडिया से बात करते हुए कहा- "सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के मामले को एक राष्ट्रीय मुद्दे के रूप में पेश किया जा रहा है, जबकि यह राष्ट्रीय मुद्दा नहीं है। यह एक अभिनेता और उनकी प्रेमिका के बारे में है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा नहीं है, जिसे इतनी प्राथमिकता से उठाया जाए या इसे लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया जाए। यह लोगों की भावना से जुड़ा मामला है। अनूप जलोटा ने 2004 में भाजपा की सदस्यता ली थी।

PunjabKesari
सिंगर ने आगे कहा- "सुशांत सिंह राजपूत वास्तव में एक अच्छे अभिनेता थे। मैं उनके काम की तारीफ करता हूं, मैं उनसे मिला हूं लेकिन उनकी मौत को राष्ट्रीय मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्हें जल्द से जल्द न्याय दिया जाना चाहिए।"

PunjabKesari
बता दें  अनूप 'बिग बॉस 12' की अपनी हाउसमेट जसलीन मठारू के साथ फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' में नजर आएंगे। इसी हफ्ते जलोटा की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे शादी का जोड़ा पहने हुए दिखाई दिए थे। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि क्या उन दोनों की शादी होने वाली है या हो गई है। बाद में पता चला कि ये उनकी फिल्म के प्रचार के लिए एक पब्लिसिटी स्टंट था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News