मांग टीका..गले में हार..नथ महारानी के गेटअप में दिखीं अंकिता लोखंडे की सासू मां रंजना, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

2/19/2024 3:42:30 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने पति और बिजनेसमैन विक्की जैन संग 'बिग बॉस सीजन 17' में एंट्री ली थी। शो में पति पत्नी के झगड़े ने खूब सुर्खियां बटोरीं थी। इसके अलावा एक्ट्रेस की सास रंजना जैन भी खूब लाइमलाइट रही थीं।  ठीक उसी तरह, जैसे 16वें सीजन में के सुम्बुल तौकीर के पापा और टीना दत्ता की मां ने लूटी थी। खैर। अब विक्की जैन की मां का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह महारानी के अवतार में दिखाई दे रही हैं।

PunjabKesari

 

दरअसल, विक्की जैन के बड़े भाई और रेशू जैन के पति विशाल जैन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके माता-पिता तीर्थंकर भगवान की माता वामादेवी पिता अश्वसेन का किरदार निभा रहे हैं। विक्की जैन के पापा और मम्मी दोनों ही स्टेज पर राजा-महारानी के अवतार में,उनकी जैसे ही पोषाक पहने दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

वहीं एक वीडियो में अंकिता लोखंडे की सास के साथ एक महिला तस्वीरभी क्लिक करवा रही है लेकिन वह उनके बगल में नहीं, बल्कि पैर के पास बैठती है। साथ ही एक छोटी-बच्ची को भी रंजना जैन की गोद में बिठाकर तस्वीर क्लिक करवाती हैं। जैन धर्म में मंदिर बनने के दौरान होने वाले इस कार्यक्रम में रंजना और उनके पति ने हिस्सा लिया था जिसका ये वीडियो है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pushpanjali Singh (@pushpanjali_sngh_08)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande Jain FC (@ankystans)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News