''वह मेरे लिए सब कुछ था'' सुशांत की याद में फिर अंकिता की आंखों से छलके आंसू, बोलीं- ''वो जहां हैं बहुत खुश हैं''

9/2/2022 12:57:55 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। 14 जून 2020 की दोपहर जब सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सामने आई तो हर कोई सतके में आ गया। हमेशा मुस्कुराते रहने वाले सुशांत सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म कर लेगें किसी ने सोचा नहीं था। सुशांत सिंह राजपूत इंडस्ट्री के वो सितारे हैं जिन्हें शायद ही फैंस कभी भूला पाएं। वहीं अब DID Super Moms के मंच पर एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया जाएगा।

PunjabKesari

दरअसल, 3 सितंबर 2022 को प्रसारित होने वाला एपिसोड 'पवित्र रिश्ता' स्पेशल होगा जिसमें इस शो के लीड व दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया जाएगा।  इस एपिसोड में शो की लीड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ उषा नंदकर्णी भी नजर आने वाली हैं। सुशांत सिंह राजपूत को डेडिकेट परफॉर्मेंस देखने के बाद अकिंता लोखंडे अपने आंसू नहीं रोक सकीं।

PunjabKesari

आज भले सुशांत सिंह राजपूत दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अंकिता के दिल में उनके लिए सम्मान आज भी बरकरार है इसिलए डीआईडी ​​सुपर मॉम्स के मंच पर सुशांत सिंह को याद कर उनकी आंखें नम हो गईं। हाल ही में इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है। प्रोमो वीडियो में कंटेस्टेंट साधना मिश्रा और उनके कोरियोग्राफर लक्ष्य के गाने कितनी बातें पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।

PunjabKesari

परफॉर्मेंस के दौरान स्क्रीन पर सुशांत की तस्वीर भी दिखाई देती है, जिसे देखकर एक्ट्रेस अंकिता और उषा काफी इमोशनल हो जाती हैं। अंकिता कहती हैं-'वह बहुत क्लोज दोस्त था सब कुछ था। मुझे विश्वास है कि वह जहां भी है, खुश है।' इस दौरान उषा नंदकर्णी काफी भावुक होते हुए दिखाई दीं।

PunjabKesari

उषा नंदकर्णी ने 'पवित्र रिश्ता' में 'मानव' यानी सुशांत सिंह राजपूत की मां का किरदार निभाया था। शो के दौरान से ही उषा और सुशांत के बीच एक अच्छा और मजबूत रिश्ता था। ऐसे में शो में निभाए गए सुशांत की मां के किरदार से जुड़ी बातों को याद करके वह काफी भावुक हो गईं। 

PunjabKesari

ये तो हर कोई जानता है कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया है। दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन अचानक ही दोनों की राहें अलग हो गई। सुशांत सिंह राजपूत के बाद अंकिता की जिंदगी में विक्की जैन आए और अब दोनों हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। उन्होंने आत्महत्या की थी या फिर उनकी हत्या की गई थी ये अभी एक पहेली बनी हुई है। केस की जांच की जा रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZEE TV (@zeetv)

सुशांत ने  एक्टर ने 'काय पो छे' फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी जिसके बाद वह 'केदारनाथ', 'एमएस धोनी', 'छिछोरे' और 'पीके' जैसी फिल्मों में नजर आए थे।  'दिल बेचारा' सुशांत की आखिरी फिल्म थी, जो उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News