कभी बैकग्राउंड डांसर थे अनिल कपूर, शादी से पहले पत्नी से मांगते थे पैसे

12/24/2019 1:21:04 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अनिल कपूर ने अपने करियर के 4 दशकों दौरान फिल्म इंडस्ट्री में अमिट छाप छोड़ी है। सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, बल्कि इन्होंने अपने दमदार अभिनय से फैंस के दिलों पर बखूबी राज किया है। आज भी फैंस इनकी एक झलक देखने के लिए दीवाने रहते हैं। लेकिन एक ऐसा समय भी था जब इन्हें इंडस्ट्री में एंट्री लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। एक्टर की लाइफ में एक ऐसा भी समय आया था जब इनके पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं होते थे, तो इन्हें अपनी पत्नी से मांगने पड़ते थे।

PunjabKesari

अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों के बारें में बताया था कि उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। उन्होंने एक्टिंग का कोर्स किया, लेकिन उन्हें कोई काम नही मिला। तभी एक शो था जिसकी शूटिंग विदेश में होनी थी और उसके लिए बैकग्राउंड डांसर की जरूरत थी। तो वे उस शो में बैकग्राउंड डांसर के तौर वहां चले गए, उस समय उन्हें एक शो के 15 पाउंड मिलते थे।"

PunjabKesari

एक्टर ने आगे बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उनके पास कोई अच्छा काम नही था। उनके पास पत्नी सुनीता के साथ डेट में जाने के लिए भी पैसे नही होते थे। ऐसे में उन्हे सुनीता से पैसे मांगने पड़े थे और फिर दोनों डेट पर गए थे। 

PunjabKesari
अनिल कपूर ने अपने प्यार के बारे में बताते हुए कहा, कि उन्हें सबसे पहले सुनीता की आवाज से प्यार हुआ था। उन्होंने कहा, कितनी प्यारी आवाज है इसकी, कितनी अच्छी अंग्रेजी बोलती हैं। मैं उनकी आवाज सुनकर ही सुनीता पर मोहित हो गया था। सुनीता पहली बार मुझे राजकपूर के घर में मिली थीं। वो बहुत एट्रेक्टिव थीं। तभी से हमारी दोस्ती हो गई, हमारी मुलाकातें बढ़ने लगीं और हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया। उनके बिना मुझे बहुत अकेलापन महसूस होता था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Vikas Sharma


Recommended News

Related News