ऐसा हेयर स्टाइल बनाने में अनिल कपूर को लगे 50 घंटे
9/11/2017 1:39:22 AM
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खां' के बारे में कहा है कि दर्शकों को इस फिल्म से कुछ अप्रत्याशित की उम्मीद करनी चाहिए। अतुल मांजरेकर इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। अनिल ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पहला लुक साझा किया जिसमें वह बेहद चुस्त-दुरुस्त नजर आ रहे हैं जो यह साबित करता है कि उन पर अभी उम्र हावी नहीं हुई है।
It's all in the mind black white or grey the hair colour doesn't matter @AnilKapoor A child at Heart with the mind of a teenager #FanneyKhan pic.twitter.com/trUUPPb3GR
— Arjun Kapoor (@arjunk26) September 10, 2017
बता दें आने वाली फिल्म फन्ने खान में के लीड एक्टर अनिल कपूर का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। अनिल कपूर इस फिल्म में सॉल्ट और पेपर लुक में नजर आएंगे। इस लुक के लिए अनिल कपूर ने जो किया है उसे जाकर शायद आप भी चौंक जाएं।
फिल्म में इस लुक को अपनाने के लिए अनिल कपूर ने कड़ी मेहनत की है। आप ये जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए लुक को फाइनल करने के लिए उन्होंने हर रोज 5 दिनों तक 10-10 घंटे सैलून में बिताए हैं। और यकीन मानिए उनकी इस मेहनत का रिजल्ट वाकई शानदार है वे अपने इस नए सॉल्ट एंड पेपर लुक में बेमिसाल नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के सबसे फिटनेस फ्रीक कहे जाने वाले एक्टर अनिल कपूर ने इस फिल्म के लिए अपना वजन और भी कम किया है।
उन्होंने हालही में इंस्टाग्राम पर चरित्र 'फन्ने खां' की तस्वीरें साझा कीं। एक में खुद को फन्ने खां कैरक्टर बताया और उसके कैप्शन में लिखा, 'आपको लगता है कि आप जानते हैं कि फन्ने खां कौन है? फिर से विचार कीजिए! यह केवल एक सुराग है। फन्ने खां के साथ आप सिर्फ अप्रत्याशित की उम्मीद कर सकते हैं।' एक अन्य फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'फन्ने खां एक सीधा-साधा आदमी है और उसकी स्थिति और उसके साथ घटने वाली घटनाएं जटिल हैं।'