सनी देओल की जगह सनी लियोन बोल बैठा एंकर, यूजर्स बोले- 'मोदी के इश्क में देवदास बन गया ये पागल'
5/23/2019 10:55:53 AM
मुंबई: लोकसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही देर में आने वाले हैं। इस बार बहुत सारे स्टार्स चुनाव मैदान में हैं और सभी स्टार्स ने जमकर कैम्पेन किया है। बाॅलीवुड एक्टर सनी देओल भी इस बार चुनाव लड़ रहे हैं। सनी गुदरदासपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। गुरदासपुर में भाजपा प्रत्याशी व बॉलीवुड स्टार सनी देओल आगे हैं।
When Arnab gets too Excited and goofs up Sunny Deol for Sunny Leone! 🤣 #ElectionResults2019 #ArnabOnMay23 pic.twitter.com/cgK49b42Cv
— Rupesh Brahmecha (@RupeshBrahmecha) May 23, 2019
हाल ही में एक क न्यूज चैनल के एंकर ने वोटिंग डिटेल के बार में बताते हुए कहा सनी देओल की जगह सनी लियोन का नाम ले लिया, जिसके बाद उस एंकर को लोगों ने ट्विटर पर ट्रोल कर दिया। एकंर ने कहा सनी लियोन... माफ करना सनी देओल गुरदापुर में सबसे आगे चल रहे हैं।
इसके बाद लोग ट्विटर पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा-अरनब सनी लियोन...साॅरी सनी देओल गुरदापुर में सबसे आगे चल रहे हैं। मोदी के इश्क में देवदास बन गया ये पागल।
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सनी लियोन ट्रेंड कर रहा है।
एक ने लिखा- OMG गुरदापुर से सनी लियोन लीड कर रही है।
बता दें कि सनी कांग्रेस के सुनील जाखड़ जो पूर्व राज्यपाल बलराम जाखड़ के बेटे हैं के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा आम आदमी पार्टी के पीटर मसीह और पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के लाल चंद भी मैदान में थे।