VIDEO VIRAL: दीपवीर की शादी में जमकर नाचे बिग बी और किंग खान
12/2/2018 5:02:52 PM
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने हाल ही में मुंबई के ग्रांड हयात होटल में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंचे। वह अब इस रिसेप्शन पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
दीपवीर के रिसेप्शन में जमकर नाचे बिग बी-किंग खान
वीडियो में रणवीर और दीपिका जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं पहली बार दीपवीर की पार्टी में अमिताभ बच्चन में झूमते हुए नजर आए। बिग बी ने 'चुम्मा-चुम्मा' गाने पर डांस किया।
वहीं शाहरुख खान भी पार्टी में डांस करते दिखे। रणवीर साथ मिलकर उन्होंने 'छइयां छइयां' गाने पर डांस किया।
रॉयल लुक में दिखे दीपिका-प्रियंका
अपनी रिसेप्शन पार्टी में दीपिका रेड कलर के हाई स्लिट गाउन में नजर आईं। वहीं रणवीर ब्लैक कलर का सूट पहना हुए रॉयल और कूल अंदाज में दिखे। दोनों ने मुुस्कुराते हुए मीडिया कैमरा के सामने पोज दिए। दोनों शादी के बाद पहली बार वेस्टर्न कपड़ों में नजर आए।