अमिताभ बच्चन ने दिखाई ''ब्रह्मास्त्र'' की झलक, बोले- ''धरती का कण-कण कांप उठेगा, जब इस युद्ध का शंखनाद बजेगा''

12/14/2021 3:55:23 PM

मुंबई. एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ एक वीडियो शेयर कर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की झलक दिखाई है। 

PunjabKesari
वीडियो में रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। रणबीर बाहें फैलाकर खड़े हुए हैं। पीछे आग दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा- दुनिया के साथ हम ब्रह्मास्त्र की जर्नी शेयर करने वाले हैं, जिसके लिए हम सभी एक्साइटेड हैं। लव, लाइट, फायर, ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर कल यानी 15 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है।" वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में अमिताभ कहते सुनाई दे रहे हैं, "धरती का कण-कण कांप उठेगा, जब इस युद्ध का शंखनाद बजेगा। अंत का यह आरंभ है, जाग रहा ब्रह्मास्त्र है। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

बता दें फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का मोशन पोस्टर 15 दिसंबर को रिलीज हो रहा है। इस फिल्म रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय नजर आएंगे। अयान मुखर्जी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। 2022 में फिल्म रिलीज होगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News