अनंत-राधिका की शादी से पहले अंबानी फैमिली ने करवाया हवन, माता कृष्ण काली का लिया आशीर्वाद

7/1/2024 2:12:24 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को महज 12 दिन ही बचे हैं और अभी से उनके घर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। शादी की रस्में शुरू करने से पहले अंबानी परिवार माता कृष्ण काली के मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचा, जिसकी झलकियां अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी अपने कुछ दोस्तों के साथ माता कृष्ण काली के दर्शन के लिए नेरल पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ उनकी गाड़ी के ऊपर फूल बरसाए जाते हैं। माता कृष्ण काली के दर्शन के बाद वो वहां आयोजित हवन में शामिल होते हैं।
इस दौरान अनंत मैरून कलर के कुर्ता पैजामा और जैकेट में नजर आते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। शादी के कार्यक्रम के तीन दिन 12, 13 और 14 जुलाई तक चलेंगे। इससे पहले कपल दो बार अपने दोस्तों और सेलेब्रेटीज को ग्रेंड प्री-वेडिंग पार्टी दे चुका है।


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News