अमन संधू के साथ हुई ऑनलाइन ठगी, व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करने से बैंक अकाउंट से उड़े ढाई लाख रुपए

7/12/2022 12:13:28 PM

मुंबई. डिजिटल मीडिया के दौर में स्कैम और धोखाधड़ी के काफी केस सामने आ रहे हैं। लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है, जिससे सारी जानकारी हासिल हो जाती है। इसके बाद आपके अकाउंट से सारे पैसे उड़ जाते हैं। ऐसा ही कुछ टीवी एक्ट्रेस अमन संधू के साथ हुआ है। अमन द्वारा एक व्हाट्सएप लिंक पर क्लिक करने से उनके अकाउंट से ढाई लाख रुपये उड़ गए।  

PunjabKesari
रिपोर्ट के अनुसार, अमन संधू ने बताया कि वो मां के लिए ऑर्थोपेडिक सर्जन के साथ अपॉइंटमेंट बुक करना चाह रही थीं। इसके लिए वो गूगल पर जुहू स्थित क्रिटीकेयर हॉस्पिटल की वेबसाइट का लिंक ढूंढ रही थीं। ये 5 जुलाई की बात है। कुछ ही देर बाद अमन संधू के व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक आया। अमन संधू को लगा कि वो शायद अपॉइंटमेंट का लिंक है। इसलिए उन्होंने उस संदिग्ध लिंक पर क्लिक कर दिया। बस यहीं पर उनके साथ फाइनेंशियल फ्रॉड हो गया। अमन ने अपने बैंक अकाउंट को व्हाट्सएप की पेमेंट फैसिलिटी से लिंक किया हुआ था। इसी वजह से लिंक पर क्लिक करते ही अमन संधू के बैंक की सारी पर्सनल डीटेल्स चोरी हो गईं। हैकर ने अमन संधू का फोन भी हैक कर लिया और ढाई लाख रुपये निकाल लिए। अमन संधू को गहरा झटका लगा। अमन ने तुरंत ही साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई, जिसे गोरेगांव पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अमन संधू द्वारा लिंक पर क्लिक करने के 20 मिनट के अंदर ही उनके अकाउंट से सारे पैसे गायब हो गए।

PunjabKesari
काम की बात करें तो अमन संधू कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं, जिसमें 'सावधान इंडिया', 'क्राइम पेट्रोल', 'खिड़की' और 'नीली छतरी', 'गुपचुप' और 'बेबस' जैसे शोज शामिल हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News