शादी के 2 महीने बाद सुनाई Good News: मां बनने वाली हैं अमाला पाॅल, बीच किनारे रेड काॅर्ड सेट में हसीना ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

1/4/2024 10:22:59 AM

मुंबई: साल 2023 में बी-टाउन की कई हसीनाओं के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी। वहीं आने वाले साल में भी ऐसी कई हसीनाएं हैं जो नन्हें-मुन्नों का स्वागत करेंगी। इस लिस्ट में साउथ एक्ट्रेस अमाला पाॅल का नाम भी शामिल हो गया है। अमाला पाॅल ने नवंबर 2023 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जगत देसाई के साथ शादी रचाई थी। अब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करके सभी को सरप्राइज कर दिया है।

PunjabKesari

जी हां, आपने ठीक सुना। अमाला पाॅल ने शादी के 2 महीने बाद फैंस के साथ इस गुडन्यूज को शेयर किया। यह कपल अपनी दूसरे महीने की सालगिरह पर इस खुशखबरी का जश्न मना रहा है।

PunjabKesari

3 जनवरी 2023 को अमाला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति जगत के साथ मैटरनिटी वाली तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर एक एडिटेड फोटो थी जिसमें जगत के दिल में अमाला की तस्वीर थी, जबकि वह अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं।  

PunjabKesari

रेड कलर के को-आर्ड सेट में सजी अमाला समुद्र तट के किनारे पोज देते समय बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक अन्य तस्वीर में हम अमाला और जगत को बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देख सकते हैं। इसके साथ ही अमाला ने लिखा-'अब मुझे पता है कि आपके साथ 1+1=3 है!'

PunjabKesari

अमाला ने 5 नवंबर 2023 को जगत देसाई संग दूसरी शादी रचाई थी। कपल ने कोच्चि में एक ड्रीमी सीक्रेट वेडिंग की थी। शादी के लिए अमाला ने हैवी एम्बेलिश्ड वाला लैवेंडर कलर का लहंगा पहना था। ड्रेस में जलपरी जैसी झलक दिख रही थी और वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। दूसरी ओर जगत ने मैचिंग कलर की शेरवानी चुनी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Amala Paul (@amalapaul)

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News