फैंस के लिए बुरी खबर! 2019 में नहीं करेंगे अालिया-रणबीर सगाई, ये है वजह

1/15/2019 10:42:58 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में खबरे आई थी कि ये दोनों इस साल सगाई कर लेंगे। जी हां, रणबीर की मां नीतू सिंह चाहती थी कि दोनों जल्द सगाई कर लें। लेकिन अब दोनों को लेकर एेसी खबर सामने आई है, जिसे सुन इनके फैंस निराश हो सकते है। दरअसल, डेक्कन क्रॉनिकल की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार दोनों की सगाई को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, वो पूरी तरह से गलत हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं लेकिन इनका इस साल सगाई करने का कोई इरादा नहीं है।

 

PunjabKesari, रणबीर कपूर इमेज, अालिया भट्ट इमेज, ऋषि कपूर इमेज

 

सूत्र के मुताबिक, ‘आलिया और रणबीर अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं लेकिन दोनों तब तक सगाई नहीं करेंगे जब तक ऋषि कपूर पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं हो जाते हैं। जब ऋषि पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे तब दोनों सगाई के बारे में सोचेंगे। आलिया-रणबीर किसी रिश्ते को लेकर इतने गंभीर कभी भी नहीं रहे हैं। आलिया एक तरह से अब रणबीर के परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं। यहां तक कि आलिया अकेले ही रणबीर के परिवार के साथ हॉलीडे पर चली जाती हैं।’ बता दें भले ही दोनों साल 2019 में सगाई ना करें लेकिन यह तय माना जा रहा है कि साल 2020 तक दोनों आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे के हो जाएंगे।

 

PunjabKesari, रणबीर कपूर इमेज, अालिया भट्ट इमेज, ऋषि कपूर इमेज


व्हाट्सएप ग्रुप में हुईं शामिल

लुक और फिल्म के अलावा आलिया रणबीर कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं अब दोनों के रिश्ते को अब परिवार वालों ने हरी झंडी दे दी है। दरअसल, रणबीर ने आल‍िया को अपने कपूर फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर ल‍िया है। जानकारी के मुताबिक इस ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रीमा जैन शामिल है। रणवीर द्वारा उठाए इस कदम के बाद तो ऐसा लग रहा है कि वो आलिया से बेहद मोहब्बत करते हैं। आल‍िया की फैमिली ग्रुप में एंट्री ये साफ इशारा कर रही है कि जल्द दोनों के र‍िश्ते को नया मुकाम म‍िलने वाला है। 

 

PunjabKesari, रणबीर कपूर इमेज, अालिया भट्ट इमेज, ऋषि कपूर इमेज


वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर इन दिनों फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। सेट से दोनों की अक्सर तस्वीरें सामने आती रहती हैं। आलिया ने फिल्म का मुंबई शेड्यूल खत्म कर लिया है, अब वह फिल्म फिल्म 'कलंक' के शूटिंग में बिजी हो गई हैं। इसके अलावा वह 'गली बॉय' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News