मनीष मल्होत्रा ब्राइडल काउचर शो में रणवीर संग रैंप पर उतरी आलिया ने लूटी महफिल, सिल्वर शिमरी लहंगे में माशाल्लाह दिखी एक्ट्रेस

7/21/2023 2:58:15 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आलिया भट्ट और रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अपने को-स्टार रणवीर संग मुंबई में ब्राइडल कॉउचर शो 2023 में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए शोस्टॉपर बनीं। रैंप पर उतरते ही आलिया छा गईं और उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर भी लोगों का खूब दिल जीत रही हैं।

PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट सिल्वर शिमरी लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

 

लहंगे को एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टे के साथ टीम-अप किया है। डीपनेक चोली के साथ सिल्वर नेकलेस, खुले बालों पर दुपट्टा स्टाइल किए आलिया अपनी खूबसूरती से सबका दिल जीत रही हैं।

PunjabKesari

 

रैंप पर एंट्री करते ही एक्ट्रेस ने सबको इम्प्रेस कर लिया और कैमरे के सामने एक से बढ़कर  एक दिलकश अदाएं बिखेरी।

PunjabKesari

 

वहीं उनके को-स्टार रणवीर सिंह भी सिल्वर शिमरी शेरवानी सेट में हमेशा क तरह डैशिंग लगे। दोनों स्टार डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ रैंप पर वॉक करते हुए नजर आए। फैंस को रणवीर-आलिया की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं।

PunjabKesari

 

बता दें,  आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बहुत जल्द यानी 28 जुलाई को पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News